Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड को संभालने के लिए युवाओं को खेल और शिक्षा दोनों में अव्वल होने की जरुरत – रामदास सोरेन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड को संभालने के लिए युवाओं को खेल और शिक्षा दोनों में अव्वल होने की जरुरत – रामदास सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड को संभालने के लिए युवाओं को खेल और शिक्षा दोनों में अव्वल होने की जरुरत – रामदास सोरेन

    झिलिक मलिक एफसी ने मुसाबनी को टाई ब्रेकर में हराया

    घाटशिला l संवाददाता
    गुड़ाबांदा प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के आसानबनी गांव में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल क्लब के सौजन्य से किया गया l इसके फाइनल मुकाबला के अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के साथ रोजगार देने का काम कर रही है l पंचायत, प्रखंड जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सरकार की ओर से किए जा रहे हैं l फुटबॉल का खेल क्षेत्र के युवाओं के रग – रग में बसा हुआ है l उन्होंने कहा कि खेल नीति के तहत 24 जिलों में खेल पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है l राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क की सुविधाओं के लिए कृत संकल्पित है l उन्होंने उपस्थित युवकों से आग्रह किया खेल के साथ ही शिक्षा में भी अग्रसर होने की जरूरत है l झारखंड राज्य को संभालने के लिए यहां के युवा वर्ग के लिए शिक्षा अनिवार्य रूप से जरूरी है l

    फाइनल मुकाबला में टाई ब्रेकर के सहारे झीलिक मालिक एफसी ने सुपरस्टार मुसाबनी को हराकर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया l आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि मंत्री रामदास सोरेन ने विजेता दल को नगद 25000 एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता दल को 19000 एवं ट्रॉफी प्रदान किया l

    इस अवसर पर स्थानीय मुखिया फुलमनी मुर्मू , विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, काली पद गोराइ, कानू सामंत, सुराई टुडू, अर्जुन चंद्र हाँसादा , विक्रम मार्डी, अम्पा हेंब्रम, सुशील मार्डी के साथ आयोजन समिति का अध्यक्ष सुनील टुडू, सचिव खुदीराम माहली, ग्राम प्रधान विक्रम हाँसादा समेत काफ़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस ने महामंत्री अशोक सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया
    Next Article बंदगांव: भारंडिया मे झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 2 मार्च ,मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे MLA सुखराम जोर शोर से चल रही है तैयारी :मिथुन

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.