Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा जिला पोषण टास्क फोर्स का आहूत मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा जिला पोषण टास्क फोर्स का आहूत मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा जिला पोषण टास्क फोर्स का आहूत मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    विभिन्न संचालित योजनाओं में दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

    आज दिनांक 17.02.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला पोषण टास्क फोर्स एवं बाल संरक्षण की मासिक समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक के क्रम में उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों का आधारभूत संरचना, पोषण ट्रैकर एप पर एंट्री, सहित अन्य क्रियान्वित कार्यों/योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।

    _*शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करें सुनिश्चित*_

    बैठक में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा की विभाग द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है, उन सभी में लक्षित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि को प्राप्त करें। इसके लिए उन्होंने सभी सेविका सहायिकाओं के साथ बैठक कर सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के प्राप्ति के लिए समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन की जानकारी लेते हुए छूटे हुए सभी केंद्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पोषण ट्रैकर एप के अनुसार पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले लाभुकों में गर्भवती महिला, धात्री महिला, विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों आदि की समीक्षा की गई, जिसमें कुल लक्ष्य के विरुद्ध प्रविष्टि किए गए आवेदनों की समीक्षा की गई तथा शत प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका सहायिका के पदों, भुगतान आदि को लेकर जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत अयोग्य पेंशनधारियों को चिन्हित कर सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश*_

    वहीं उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा के तहत झारखण्ड मईया सम्मान योजना, केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न पेंशन योजना की समीक्षा कर पेंशनधारियों को पेंशन राशि आदि के भुगतान की समीक्षा किया गया। उन्होंने ससमय पेंशन भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने मईया सम्मान योजना के तहत सभी प्रखंडों में अयोग्य लाभुकों को चिन्हित करते हुए लाभुकों का सत्यापन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी अयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिले, संबंधित अधिकारी इसे सुनिश्चित करें।

    *_पोषण टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए जरूरी दिशा निर्देश_*

    इसके अलावा उन्होंने जिला पोषण टास्क फोर्स की आहूत बैठक में पोषण संबंधित जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों यथा रूटीन टीकाकरण, जननी सुरक्षा, मिशन परिवार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, चाइल्ड न्यूट्रीशन, सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन, आंगनवाड़ी एनरोलमेंट, मैटरनल न्यूट्रीशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनवाड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा करते हुए स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स स्कीम, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    _इस मौके पर_* जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, डीसीपीओ श्रीमती अंजू पोद्दार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्याम भक्तों की टोली कुंभ रवाना
    Next Article अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं पोस्ट मैट्रिक योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    October 31, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    October 31, 2026

    बेटे की चाहत बनी मौत का सबब: धनबाद में लिंग जांच के बाद असुरक्षित गर्भपात से युवती की मौत, पति-नर्स

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।

    शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई

    *संत पॉल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन*

    *CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.