Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेंगायडीह गांव में मस्जिद की छत ढलाई के लिए उमड़ा जनसैलाब, अवाम ने किया बेहतरीन चंदा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    चेंगायडीह गांव में मस्जिद की छत ढलाई के लिए उमड़ा जनसैलाब, अवाम ने किया बेहतरीन चंदा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेंगायडीह गांव में मस्जिद की छत ढलाई के लिए उमड़ा जनसैलाब, अवाम ने किया बेहतरीन चंदा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा प्रखंड के चेंगायडीह गांव में लालटोला नई जामे मस्जिद की छत ढलाई के मौके पर हजारों लोगों का हुजूम देखने को मिला। इस मौके पर इलाके के लोगों ने बेपनाह जज़्बा और इखलास का मुजाहिरा किया। मस्जिद तामीर के इस नेक काम में लोगों ने शिद्दत के साथ हिस्सा लिया और खुलूस के साथ श्रमदान कर एकता और भाईचारे की शानदार मिसाल पेश की। सुबह से ही लोग जमा हो गए और पूरे जूनून के साथ मस्जिद की छत ढलाई में तआवुन किया। इस मौके पर मस्जिद के इमाम साहब और दूसरे अलिम-ए-दीन ने तक़रीर पेश की और बताया कि जब अवाम किसी नेक मकसद के लिए एकजुट होती है, तो वो काम जल्द मुकम्मल हो जाता है और इसका बेहतरीन असरात पूरे समाज पर पड़ता है। इस मौके पर इलाके की मोअतबर शख्सियतों ने भी शिरकत की, जिनमें मौलाना मोहिनुद्दीन, मौलाना अलाउद्दीन, मौलाना तोहिद आलम, मौलाना अहसन जमील, मौलाना मंजूर आलम, मौलाना एजाज फैजी, मौलाना अफजल हुसैन, मौलाना सुल्तान साहब, मौलाना अनिसुर रहमान, मौलाना मुरैना, ड्राइवर इमामुद्दीन अंसारी, मौलाना आफताब अहमद, मौलाना अहमद हुसैन मदनी, मौलाना एनुअल हक असरी, मौलाना सलाउद्दीन तैमी, हाफिज अलीमुद्दीन, मौलाना अताउल्लाह अंसारी, समिति के सदस्य तैयब अंसारी, जैनुल आबेदीन, सजाउद्दीन उर्फ मुन्ना अंसारी, अजीज अंसारी, मुख्तार अंसारी, इकराम अंसारी, मंसूर अंसारी, ट्रेलर इम्तियाज अंसारी, इब्राहिम अंसारी, शफाउद्दीन अंसारी, डॉ सलाउद्दीन अंसारी, याकूब अंसारी, सफरुद्दीन अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, वार्ड फुरकान अंसारी, सद्दाम अंसारी, यासीन अंसारी उर्फ छूटन टेलर, शमसुद्दीन, आफताब अंसारी, पत्रकार सिराज अंसारी, और एडवोकेट अनाउल मौजूद थे। इस मौके पर अलिम-ए-दीन ने समाज में भाईचारे और उल्फत को बढ़ावा देने की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नेक काम किया जाए, उसमें इखलास और लिल्लाहियत होनी चाहिए। इस पूरे आयोजन ने यह साबित किया कि जब समाज इत्तेहाद के साथ आगे बढ़ता है, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं रहता। यह सामूहिक तआवुन सिर्फ मस्जिद की छत ढलाई तक महदूद नहीं रहा, बल्कि इसने पूरे इलाके में इत्तेहाद और हमदर्दी का एक पैगाम भी दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुक्ति मोर्चा ने जामताड़ा प्रखंड के दुलाडीह और चालना पंचायतों में किया कमेटी का पुनर्गठन, सदस्यता अभियान को मिला नया संबल
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.