शैलेन बने सिमलाडंगाल पंचायत के पंचायत अध्यक्ष तो घनश्याम सचिव
सिमलाडंगाल झामुमो पंचायत का हुआ विधिवत पुनर्गठन
राष्ट्र संवाद सं
फतेहपुर
फतेहपुर प्रखंड के सिमलाडंगाल पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत कमेटी का पुनर्गठन को लेकर रविवार को पोखरिया स्कूल मैदान में झामुमो कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शैलेन हेंब्रम को सिमलाडंगाल पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं घनश्याम मंडल पंचायत सचिव तथा कोषाध्यक्ष पद पर अशोक सेन और मीडिया प्रभारी के रूप में चंडी चरण भंडारी को दायित्व सौंपा गया। पंचायत उपाध्यक्ष सुखसेन हेंब्रम, चंदन मंडल और विभीषण मरांडी बने। वही सुभेन मंडल, बालू सोरेन और कृपा सिंधु रूज को सह सचिव का प्रभार सौंपा गया। झामुमो कार्यकर्ता पीतांबर सिंह ,दशरथ कोल और निरोध महतो को संगठन की मजबूती के लिए संगठन मंत्री का बड़ा दायित्व दिया गया ।पंचायत पुनर्गठन कार्यक्रम में बतौर पर्यवेक्षक झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो और 20 सूत्री उपाध्यक्ष वकील सोरेन के अलावे गया प्रसाद मंडल,सईम अंसारी,हिदायत मियां मौजूद थे। इस दौरान नव चयनित सदस्यों को बधाई दी गई।