Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद के खबर का असर:तालाब निर्माण में अनियमितता मामले को लेकर जांच में पहुंचे एसडीओ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    राष्ट्र संवाद के खबर का असर:तालाब निर्माण में अनियमितता मामले को लेकर जांच में पहुंचे एसडीओ

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद के खबर का असर:तालाब निर्माण में अनियमितता मामले को लेकर जांच में पहुंचे एसडीओ

    राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा के नाला प्रखंड के देवजोड़ गांव में निर्माणाधीन भूमि संरक्षण विभाग के तालाब में कई गड़बड़ी सामने आया है।इसका खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों की शिकायत पर डीडीसी निरंजन कुमार के निर्देश पर एसडीओ अनंत कुमार और आरईओ के कार्यपालक अभियंता दुखा मंडल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम जांच के लिए पहुंची।जांच टीम में अंचलाधिकारी कयूम अंसारी, सीआई श्याम सुंदर बेसरा और कनीय अभियंता कुंदन कुमार दास भी शामिल थे।जांच टीम ने सबसे पहले लाभुक समीर माजी से तालाब निर्माण के ग्रामसभा, एग्रीमेंट,विभागीय कार्यादेश,अभिलेख,तकनीकी प्राक्कलन सहित जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा।जिसपर लाभुक घंटेभर का समय दिए जाने के बावजूद जांच टीम को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए।वहीं निर्माण स्थल पर कोई सूचना बोर्ड भी नहीं था।लाभुक जांच टीम के सवालों का सही जवाब ही नहीं दे पाए।इसके बाद तालाब की नापी कराई जिसमें गहराई निर्धारित मानक 12 फीट से 5 इंच कम निकला।हैरानी तो तब हुई जब जांच टीम को ग्रामीणों ने तालाब के पिछले हिस्से पर जांच के लिए ले गई तो उन्हें पुराने तालाब के मेड दिख गए।जिसके बाद एसडीओ ने जीपीएस लोकेशन निकाला तो वहां पुराना तालाब होने का प्रमाण मिल गया।इतना ही नहीं तालाब निर्माण में आवाजाही के रास्ते को अतिक्रमण करने की बात सामने आई।इन सभी गड़बड़ियों को देखकर एसडीओ अनंत कुमार ने लाभुक समीर माजी को कड़ी फटकार लगाई।एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि पूरे मामले पर भूमि संरक्षण विभाग तथा अंचलाधिकारी से रिपोर्ट मांगा गया है।साथ ही शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक लाभुक को अपना पक्ष रखने के लिए कागजातों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।परंतु वह फिर भी दस्तावेज प्रस्तुत कर नहीं पाए।एसडीओ ने कहा कि अगर वह अपने पक्ष में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं और अगर प्राक्कलन में छेड़छाड़ और किसी प्रकार की जलसाजी सामने आती है तो राशि वसूली के साथ नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।पूरे मामले की जांच रिपोर्ट डीडीसी को समर्पित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगरा में वैलेंटाइन डे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका
    Next Article मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दुमका तथा जामताड़ा जिला के पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.