Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सौर ऊर्जा से पश्चिमी सिंहभूम के दुरूह गांव हो रहे रोशन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सौर ऊर्जा से पश्चिमी सिंहभूम के दुरूह गांव हो रहे रोशन

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सौर ऊर्जा से पश्चिमी सिंहभूम के दुरूह गांव हो रहे रोशन

    *#मूलभूत सुविधाओं से अबतक महरूम ग्रामीणों तक पहुंच रही सुविधा*
    ===============
    *रांची*

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के दिशा निर्देश में पश्चिमी सिंहभूम के सुदूरवर्ती गांव में निवास करने वाले ग्रामीणों को अब मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित किया जा रहा है, जिससे वे दशकों तक वंचित थे। सरकार की संवेदनशीलता की वजह से यह संभव हो पा रहा है। अब दुरूह गांव तक सरकार और सरकार की योजनाएं भी पंहुच रही है। नक्सल प्रभाव में रहे चाईबासा की आबो हवा को बदलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

    *रोशन हो रहे दुरूह क्षेत्र, लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधा*

    जिले में दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में संचालित पुलिस पिकेट एवं सीआरपीएफ कैंपों में बिजली सुविधा की अनुपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए 13 पुलिस पिकेट एवं कैंप में 25KWp क्षमता के सौर ऊर्जा आधारित ऑफ ग्रिड पावर प्लांट अधिष्ठापन का कार्य किया गया है। दुर्गम क्षेत्रों में क्रियान्वित कैंप एवं पुलिस पिकेट में बिजली की उपलब्धता बहाल रहने से बिजली चालित उपकरणों का बेहतर क्रियान्वयन तथा वहां मौजूद जवानों को कर्तव्य निष्पादन में सहूलियत के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई।
    वहीं दूसरी ओर, चाईबासा के घोर नक्सल प्रभावित एवं सुदूर गांवों में जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन लगातार किया जा रहा है।अंजदबेड़ा, टोन्टो, तग्रातुम्बाहाका जैसे दर्जनों गांव हैं जहां कैंप का आयोजन विगत दिनों हुआ है, जिसमें सदर अस्पताल, चाईबासा के टीम की द्वारा विभिन्न बिमारियों से ग्रसित ग्रामीणों का इलाज किया गया। वृद्ध एवं बच्चों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई है।

    *आम लोगों के लिए पोर्टल की सुविधा*

    पश्चिमी सिंहभूम के दूरदराज क्षेत्रों में वासित जनमानस जिन्हें अपने समस्या/शिकायत के समाधान हेतु जिला मुख्यालय आना पड़ता है, उन सभी को अपनी बातों को जिला प्रशासन के समक्ष रखने के लिए पब्लिक हेल्प सेल संपर्क सूत्र- 06582-256301, व्हाट्सएप नंबर- 9279452376, ईमेल आईडी [email protected] का शुभारंभ किया गया है। इससे पोर्टल पर दर्ज समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने में जिला प्रशासन को काफी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन का प्रयास है कि पोर्टल के माध्यम से संपर्क करने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं क्रियान्वित योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    *युवाओं के लिए ओपन जिम*

    युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक तौर पर दक्ष बनाने के उद्देश्य से कल्याण विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, झारखण्ड बालिका विद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं स्किल सेंटर के माध्यम से भावी पीढ़ियों को 28 आवासीय शिक्षण संस्थान में ओपन जिम का अधिष्ठापन किया गया है। सरकार की सोच है कि शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को विकसित करने से भावी पीढ़ियों के सर्वांगीण विकास में लाभकारी हो सकता है।

    चाईबासा वासियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ एवं उन्हें मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर हमारी प्राथमिकताओं में दुरूह गांवों में निवास करने वाले ग्रामीण हैं।
    *अनन्य मित्तल, उपायुक्त चाईबासा*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा में भाजपा की टिफिन बैठक का हुआ आयोजन, संगठन मजबूती पर वक्ताओं ने दिया बल
    Next Article ‘चूचा’, ‘हनी’,’भोली पंजाबन’ करेंगे धमाल, फिल्म ‘फुकरे 3’ , इस साल के अंत में होगी रिलीज

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 20, 2025

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    May 20, 2025

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    May 20, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    पार्षदों के इस्तीफे से दिल्ली में ‘आप’ की साख को और लगेगा बट्टा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.