बीडीओ सह एमओ ने किया पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण
*रानीश्वर(दुमका)*
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को सादीपुर पंचायत के जयपाहाड़ी स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया। मौके पर डीलर देविधन हांसदा मौजूद थे। ज्ञात हो कि इस दुकान के साथ निमवनी, खुदलिसपुर एवं सादीपुर गांव के राशन कार्ड धारी लाभुक जुड़े हुए हैं । यहां 302 लाल कार्डधारी एवं 10 अंतोदय कॉर्डधारी लाभुक हैं| इनमें से 210 लाभुकों का ई केवाईसी लिंक हुआ हैं, बीडीओ सह एमओ राजेश कुमार सिन्हा ने शेष 92 लाभुकों का जल्द से जल्द ई केवाईसी करने का निर्देश दिया है|