उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा चयन समिति की बैठक संपन्न
आश्रितों को अनुकंपा पर थर्ड ग्रेड, फोर्थ ग्रेड एवं चौकीदार के रूप में नियुक्ति के लिए आज दिनांक 13.06.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा चयन समिति की बैठक सभाकक्ष में आहूत की गई।
बैठक में जिला अनुकंपा चयन समिति के द्वारा उपायुक्त के समक्ष थर्ड ग्रेड हेतु कुल 9 अभ्यावेदनों की जांच की गई। जिसमे कुल 2 आवेदकों के सभी दस्तावेज सहित अन्य कागजात सही पाया गया जिसे अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई।
समिति की बैठक में सभी योग्य आवेदकों के द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों के अवलोकन के उपरांत सर्वसम्मति से चयन हेतु अनुशंसा की गई।
इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, स्थापना उप समाहर्ता श्री प्रधान माझी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

