Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सात अन्य समितियों का गठन करेंगे सरयू
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    सात अन्य समितियों का गठन करेंगे सरयू

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सात अन्य समितियों का गठन करेंगे सरयू

    *जमशेदपुर पश्चिमी का कोई भी नागरिक इन समितियों से जुड़ सकता है*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय जनहित के कार्यों के लिए सात अन्य समितियों के गठन पर गंभीरतापूर्वक मंथन कर रहे हैं।
    एक बयान में उन्होंने बताया कि सात अन्य समितियों को भी योजनाबद्ध तरीक़ा से गठित करने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है। इनके माध्यम से योग्य एवं सक्षम सहयोगियों को जनहित में विभिन्न दायित्व सौंपे जाएंगे। इन समितियों में मातृ शक्ति सशक्तिकरण समिति (महिला एवं बाल विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाने के लिए), अनुसूचित वर्ग कल्याण समिति (सरकारी, ग़ैर सरकारी योजनाओं का लाभ हेतु), पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति (विभागीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु), युवा शक्ति सशक्तिकरण समिति (खेल, कूद, स्किल डेवलपमेंट योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए, असंगठित मज़दूर कल्याण समिति, नियम-क़ानून क्रियान्वयन समीक्षा समिति और आध्यात्मिक उन्नयन समिति के गठन का प्रस्ताव है।

    श्री राय के अनुसार, उपर्युक्त समितियों की जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है, बशर्ते समझदारी और संवेदनशीलता के साथ इनसे जुड़े दायित्वों का अनुपालन हो। वस्तुतः यह एक अभियान है जिसके माध्यम से सरकारी कार्यक्रमों का लाभ जनता तक पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा (जमशेदपुर पश्चिमी) की जनता के हित में जो कोई साथी-सहयोगी इनमें से किसी समिति के साथ जुड़कर अपना योगदान देने के लिए इच्छुक हैं अथवा इस संदर्भ में कोई अन्य सुझाव देने के इच्छुक हैं, वे उनके मोबाइल नंबर 9431114466 पर संपर्क कर कृतार्थ कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि कल उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए त्रिस्तरीय जनसुविधा समितियों की घोषणा की थी। ये समितियां तत्परता पूर्वक कार्य करेंगी और जनसेवा की भावना से अपना विस्तार करेंगी तथा पूर्वाग्रह त्याग कर सक्षम एवं सक्रिय साथियों को अपने साथ जोड़ेंगीं तो आमजन को जनसुविधाएं सुलभ कराने में आसानी होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो पहुंचे, डीआईजी-डीसी व एसपी ने किया स्वागत
    Next Article पोटका प्रखंड के सीआरपी व वीआर पी के 130 शिक्षकों का सालाना इंक्रीमेंट 10 महीने से अटका, बैठक कर सरकार से बकाया एरियर जल्द भुगतान की उठाई मांग

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.