फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया
फतेहपुर
फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यक्रम के तहत मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य रूप से एलएडीसी चिप उत्तम कुमार व बीडीओ प्रेम कुमार दास,बीईईओ मिलन कुमार घोष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस कार्यक्रम दौरान कई विभागों के द्वारा स्टाल लगाए गए थे। जिसका एलएडीसी व बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों में जागरुकता जरूरी है। योजनाओं के प्रति जब जागरुकता आएगी तो योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। जिससे गांव और राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। कहा कि सरकारी योजना बनाने का उद्देश्य लोगों का स्वालंबन करना है। साथ ही जागरूकता के माध्यम से वंचित लोगों को उनका अधिकार दिलाना है। बताया कि ग्रामीण विधिक सेवा प्राधिकार के तहत सरकारी योजनाओं एवं कानून की जानकारी लोगों को दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहीं बीडीओ प्रेम कुमार दास ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। कहा कि सरकार के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं संचालित हो रही है। महिलाएं योजनाओं का लाभ उठाकर स्वालंबी बनें। ताकि जिला व राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में लोगों को कानून के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय में लगे शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास परियोजना, मनरेगा,पशुपालन विभाग,श्रम विभाग, वन विभाग, कल्याण विभाग,जेएसएलपीएस, राजस्व विभाग, आदि के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं 56 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ,सर्वजन पेंशन के तहत 30 लोगों को पेंशन का लाभ दिया गया। वहीं बुर्जुग महिला-पुरुष 50 कम्बल और योग लाभुकों को 50 बकरी का वितरण किया गया। वहीं बाल विकास परियोजना की ओर से दिव्यांगों को 5 व्हील चेयर व कृत्रिम यंत्र दिए गए। इस मौके पर प्रमुख,प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिपद रुई दास,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष परेश यादव,उप राजस्व कर्मचारी उत्पल सोरेन, सुनील सोरेन,महिला प्रशिक्षिका रूपा कुमारी,फिलिसीता टुडू ,कंप्यूटर आपरेटर सागर चन्द्र दास,बैधनाथ मंडल,चन्द्र किशोर राणा, पीएलभी अमित कुमार मंडल, प्रभाष हेंब्रम,मुकेश मंडल,साधन मंडल,मौसमी मुर्मू सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे ।