Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल , उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल , उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल , उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का लिया जायजा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राज्यपाल, झारखण्ड संतोष गंगवार का जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना प्रस्तावित है। 4 फरवरी को दीक्षांत समारोह सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में होगा जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माननीय राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने सिदगोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पीडी आइटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, डीएसपी श्री भोला प्रसाद तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने महिला विश्वविद्यालय में की जारी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जाने की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि अचूक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। माननीय राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सभी सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की जा रही, पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफतेहपुर प्रखंड कार्यालय में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया
    Next Article गायत्री परिवार के युवाओं ने वसंत पर्व मनाया

    Related Posts

    टीबी उन्मूलन में योगदान पर एपीएनआरएल सम्मानित

    October 8, 2026

    दो आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

    October 8, 2026

    बड़बिल में ओडिशा बंद का व्यापक असर

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टीबी उन्मूलन में योगदान पर एपीएनआरएल सम्मानित

    दो आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

    बड़बिल में ओडिशा बंद का व्यापक असर

    सरकार ने रास्ता नहीं दिया, गांव ने ख़ुद बना ली सड़क

    कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जोड़ें युवाओं को

    डीएवी खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

    मतदान निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो:जिला पदाधिकारी

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    नवरात्र में आपत्तिजनक गरबा आयोजनों का विरोध करेगा विहिप

    रूपी सोरेन जी के अंतिम दर्शन कर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.