Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एफएलएन मिशन के तहत 3-9 वर्ष के बच्चो के बीच ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे उन्हें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में पर्याप्त रूप से सशक्त किया जा सके – जिला शिक्षा पदाधिकारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    एफएलएन मिशन के तहत 3-9 वर्ष के बच्चो के बीच ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे उन्हें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में पर्याप्त रूप से सशक्त किया जा सके – जिला शिक्षा पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय, जामताड़ा अवस्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में आज दिनांक 12.06.2023 को निपुण भारत मिशन (शैक्षणिक सत्र 2023-24) से सम्बन्धित फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी मिशन (एफएलएन) के संदर्भ में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

    एफएलएन मिशन के तहत 3-9 वर्ष के बच्चो के बीच ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे उन्हें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में पर्याप्त रूप से सशक्त किया जा सके – जिला शिक्षा पदाधिकारी

    समाहरणालय, जामताड़ा अवस्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में आज दिनांक 12.06.2023 को निपुण भारत मिशन (शैक्षणिक सत्र 2023-24) से सम्बन्धित फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी मिशन (एफएलएन) के संदर्भ में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सविता कुमारी एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

    इस मौके पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य एजुकेशन वर्किंग ग्रुप के माध्यम से मूलभूत साक्षरता को बढ़ावा देना तथा डिजिटल और ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से होने वाले औपचारिक शैक्षणिक कार्यक्रम (Blended learning) द्वारा प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों के मनोभाव को समझना एवं उसको विकसित करने हेतु सार्थक प्रयास किया जाना है। एफएलएन के तहत 3 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को उनके मातृभाषा में सीखने, समझने और लिखने की क्षमता को विकसित करना है।

    उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत 3-9 वर्ष के बच्चो के बीच ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे उन्हें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में पर्याप्त रूप से सशक्त किया जा सके। उन्होने कहा कि बदलते दौर में शिक्षकों को भी पढ़ाने की विधा को बदलना होगा, बच्चा क्या सुन रहा, कितना समझ रहा फिर उसे कैसे लिख रहा है इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है। शिक्षक अगर बच्चों के मनोभाव को समझते हुए रूचिकर तरीके से विषयों को पढ़ायें तो जरूर बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। एक बार बच्चों में विषयों को लेकर रूचि जागृत हो जाए तो बाद में ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होगी।

    जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार राम ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को कार्यशाला के दौरान बताए जा रहे तथ्यों को आत्मसात करने के लिए अपील किया।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा बीईईओ, शिक्षक, बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ, एफएलएन मास्टर ट्रेनर, चिन्हित विद्यालयों के शिक्षक सहित जिला एफएलएन समिति के विभिन्न सदस्य सहित प्रतिभागी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद गुजरात – सौराष्ट्र, कच्छ, और दीव,नलिया, दक्षिण गुजरात पर तूफान का असर होने की प्रवल संभावना
    Next Article पंचायत सचिवों के एसीपी/एमएसीपी लाभ प्रदान करने हेतु पंचायत स्थापना समिति की बैठक उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न

    Related Posts

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    June 8, 2026

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.