Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आज जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व….

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में मारवाड़ी धर्मशाला हरिणडंगा बाजार पाकुड़ के सभागार में जनसांख्यिकीय असंतुलन विषय पर एक संगोष्ठी की गई।जिसमें पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण मुरारी, प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह,प्रदेश संयोजक इंजीनियर सुरेंद्र सिंह एवं महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष संपति देवी,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी जिला संयोजक अनुग्राहित प्रसाद साह विशेष रूप से भाग लिया। मंचासीन सभी अतिथियों ने भारत माता की पूजन कर एवं दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का उद्घाटन किया गया। भारत माता की जय के उद्घोष से प्रसाल गूंज रहा था। कार्यक्रम उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ।जिसमें विभिन्न संगठनों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।अखिल विश्व गायत्री परिवार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,भारतीय मजदूर संघ,चेंबर ऑफ कॉमर्स,लायंस क्लब,प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन,सत्य सनातन संस्था,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,स्वदेशी जागरण मंच,विद्या भारती,बार एसोसिएशन,प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने वक्ताओं के विचारों को गंभीरता पूर्वक सुना।सुव्स्थित कार्यक्रम उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि देश में व्याप्त सभी समस्याओं का सबसे महत्वपूर्ण कारण जनसंख्या वृद्धि है। सीमित संसाधनों पर जनसंख्या का अतिरिक्त भार प्रतिदिन बढ़ रहा है। आज हम जनसंख्या के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ चुके हैं।तीव्र गति से हो रहा है विकास भी अपर्याप्त साबित हो रहा है,साथ ही देश में जनसंख्या असंतुलन के कारण इसके दुष्परिणाम की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक बार देश धर्म के आधार पर विभाजन के दंश को झेल चुका है।अब देशवासियों को सतर्क होने की आवश्यकता है और देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक बड़ा कानून बने इसके लिए लोगों को जागरूक करने और आवाज उठाने की आवश्यकता है।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पूरे देश में जागरूकता अभियान चला रही है और साथ ही सरकार पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दबाव बना रही है।हम दो हमारे दो और सबके दो की नीति पर काम कर रही है।दो से अधिक बच्चा पैदा करना करने पर सरकारी सुविधाओं से वंचित करने एवं तीन से अधिक बच्चा पैदा करने पर मताधिकार से वंचित करने एवं दश साल का सश्रम कारावास करने हेतु कड़ा कानून बनाने की मांग हम करते हैं।जनसंख्या नियंत्रण हेतु कड़ा कानून ही सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान है।इसलिए देश की एकता और अखंडता एवं सभी समस्याओं के समाधान के लिए जनसंख्या वृद्धि पर रोक आवश्यक है। देश में गुलामी की सभी निशानियां को एक-एक कर मिटा देना चाहिए।
    मंच का संचालन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत ने किया कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष हिसाबी राय ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का घोषणा किया।
    आज के कार्यक्रम में सम्पा साहा, पार्वती देवी अनिकेत गोस्वामी सुशील साहा विवेकानंद तिवारी लख्खी प्रसाद साहा खितीश चंद्र शाह नरेंद्र शाह सुरेमान मुर्मू साहेब हांसदा दीपक साहा संजय राय पुरुषोत्तम राय अरविंद घोष मृत्युंजय घोष अमरदीप गोस्वामी प्रवीण मंडल नीतू सरदार डब्ल्यू तुरी राजेश यादव विशाल भगत राम रंजन कुमार सिंह भागीरथ तिवारी बहादुर मंडल इंद्रजीत मुखर्जी मनीष कुमार पांडे संजीत मुखर्जी प्रमीर पाल सविता रविदास प्रीति पाल रंजना देवी सरिता मिश्रा बबीता देवी गीता पाल उषा दास सरस्वती दास सरिता देवी छाया रविदास सहित सैकड़ों की संख्या में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के योद्धा गण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यकर्ताओं का सम्मान आजसू की पहचान है : सहिस
    Next Article बागबेड़ा कॉलोनी में पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने निजी टैंकर से 12000 लीटर पानी वितरण करवाएं

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.