Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उर्दू अदब के देश अस्तर के प्रसिद्ध कवि तारीक मतीन नम आंखों के साथ सुपुर्द खाक
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    उर्दू अदब के देश अस्तर के प्रसिद्ध कवि तारीक मतीन नम आंखों के साथ सुपुर्द खाक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उर्दू अदब के देश अस्तर के प्रसिद्ध कवि तारीक मतीन नम आंखों के साथ सुपुर्द खाक।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह

    बलिया नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत लखमिनिया निवासी देश अस्तर के लोकप्रिय शायर( कवि) तारीक मतीन की जनाजे की नमाज लखमिनिया पुरानी मस्जिद के पीछे शुक्रवार को शुक्रवार की नमाज के बाद हजारों लोगों की मौजूदगी में अदा की गई। और लखमिनिया राहत बाग़ कब्रिस्तान में नम आंखों के साथ सुपुर्द खाक (कफन दफन) कर दिया गया। तारिक मतीन के जनाजे की नमाज में बलिया सबडिवीजन क्षेत्र के अलावा, बेगूसराय जिला भर से तथा लखीसराय, मुंगेर, जमुई, पटना, समस्तीपुर, खगड़िया जिला के उनके चाहने वाले लोग नमाज जनाजा और कफन दफन में शामिल हुए। उर्दू अदब दुनिया के मशहूर नौजवान शायर तारिक मतीन का गुरुवार की शाम को हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु हो गया था। जिनकी उम्र लगभग 57 साल थी। उर्दू अदब की दुनिया और उर्दू शायरी से काफी गहरा लगाव था । तारीक मतिन के निधन की खबर इलाके में फैलते ही ग़म की लहर दौड़ गई है। तारिक मतीन के निधन से उर्दू अदब की दुनिया को गहरा सदमा पहुंचा है। तारीक मतीन पिता मोहम्मद मतीन उद्दीन लखमिनिया के रहने वाले थे। शायर तारीक मतीन की अपनी पहचान उर्दू अदब की दुनिया में बिहार से लेकर देश अस्त्र पर थी। शायर मरहूम मुनव्वर राणा, मरहूम कलीम आजिज़ साहब पटना, राहत इंदौरी, जैसे बड़े-बड़े शायर से उनके काफी गहरे रिश्ते थे । तारीख मतीन के अचानक निधन की खबर मिलते ही लोग काफी सदमे में आ गए। मरहूम लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट से एमएलए का चुनाव और जिला परिषद का चुनाव भी बहुत पहले लड़ चुके हैं। शायर तारीक मतीन ने कई किताबें भी लिखी हैं। तारीख मतीन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करने वालों में पूर्व एमएलसी डॉक्टर तनवीर हसन ,विधायक ललन यादव, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहसन, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद बलिया के मोहम्मद जावेद अख्तर, पूर्व मुखिया मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रोफेसर जफर हबीब, गुलाम यजदानी बिस्मिल, वली मदनी, ओबैद जाफरी गौहर, निगार आरा , सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फ़रोग़ उर रहमान, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रेम कुमार मिश्रा, शंकर साह,मोहम्मद हारुन रशीद, अब्दुल्ला बुखारी मुंगेर दर्जनों लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। तारीक मतीन के निधन से जो उर्दू अदब को छठी हुआ है उसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं दिख रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री शनि देव ने भावना सम्मान से आनंद मार्ग के सुनील आनंद को किया सम्मानित
    Next Article भाजपा नेता टुनटुन सिंह की अगुवाई में भुइयांडीह में जरूरतमंदों के बीच 800 कंबल एवं 500 साड़ी का किया गया वितरण, लोगों को ठंड से मिली राहत, विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल

    Related Posts

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    April 21, 2026

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    April 21, 2026

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.