Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “जनता ने डॉ. इरफान अंसारी को तीसरी बार विधायक चुनकर दिखाया विश्वास” – अजहरुद्दीन
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    “जनता ने डॉ. इरफान अंसारी को तीसरी बार विधायक चुनकर दिखाया विश्वास” – अजहरुद्दीन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “जनता ने डॉ. इरफान अंसारी को तीसरी बार विधायक चुनकर दिखाया विश्वास” – अजहरुद्दीन

    डॉ. इरफान अंसारी की अनुपस्थिति में अजहरुद्दीन ने बांधा समां, BL BROTHER बना विजेता

    “व्यस्तता के कारण मंत्री जी नहीं आ सके, लेकिन जनता का प्यार हमेशा उनके साथ है” – अजहरुद्दीन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: कूलडंगाल में आयोजित उज्ज्वल राय मेमोरियल तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अत्यंत उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में श्री अजहरुद्दीन उपस्थित हुए। उन्होंने मैच का भरपूर आनंद लिया और दोनों ही टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी।

    मौके पर श्री अजहरुद्दीन ने कहा, “हर वर्ष माननीय मंत्री जी इस टूर्नामेंट में शामिल होते हैं, लेकिन इस वर्ष व्यस्त कार्यक्रम के कारण वे स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। उनके आग्रह पर मैं यहां आया हूं और यहां की ऊर्जा और जोश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग अपने विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी जी से अत्यंत प्रेम और सम्मान करते हैं। यह गर्व की बात है कि जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार विधायक चुनकर भारी समर्थन दिया है। मैं इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं।”

    कार्यक्रम के दौरान ठंड को ध्यान में रखते हुए श्री अजहरुद्दीन ने उपस्थित लोगों के बीच कंबलों का वितरण भी किया। कंबल पाकर लोग अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने डॉक्टर इरफान अंसारी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंत्री जी हर वर्ष कम्बल और वस्त्र वितरण का कार्य करते हैं, जिससे समाज के जरूरतमंदों को राहत मिलती है।

    BL BROTHER ने पेनल्टी शूटआउट में JHARKHAND STAR को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

    इस आयोजन ने क्षेत्र में खेल भावना को और अधिक सशक्त किया है। डॉक्टर इरफान अंसारी जी का सदैव प्रयास रहा है कि युवाओं को खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और इस दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    मौके पर दाऊद मास्टर साहब,मांझी हड़ाम सुबोधन मरांडी, नायकी बाबा बिजन मरांडी कालिदास सोरेन सुधीर किस्कु बुतखे सुधीर मरांडी प्रवीर मरांडी मिथुन राय काजल राय सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस की वर्दी में डकैती करने वाले शातीर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    झारखंड में 299 पदों पर नियुक्ति: CM हेमन्त सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र, कुपोषण मुक्त राज्य पर जोर

    April 21, 2026

    काटना गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण समापन

    April 21, 2026

    अंगूठियां मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों सवार घायल

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में 299 पदों पर नियुक्ति: CM हेमन्त सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र, कुपोषण मुक्त राज्य पर जोर

    काटना गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण समापन

    अंगूठियां मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों सवार घायल

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विरोध को लेकर मीहीजाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बागडेहरी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.