Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    विभिन्न योजनाओं/कार्यों की हुई समीक्षा; दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

    आज दिनांक 13.01.2025 को उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग/ सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों का आधारभूत संरचना, पोषण ट्रैकर एप पर एंट्री, सहित अन्य क्रियान्वित कार्यों/योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।

    बैठक में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा की विभाग द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है, उन सभी में लक्षित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि को प्राप्त करें। वहीं उन्होंने जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें। इसके अलावा पोषण ट्रैकर एप के अनुसार पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले लाभुकों में गर्भवती महिला, धात्री महिला, विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों आदि की समीक्षा की गई, जिसमें कुल लक्ष्य के विरुद्ध प्रविष्टि किए गए आवेदनों की समीक्षा की गई तथा शत प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका सहायिका के पदों, भुगतान आदि को लेकर जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उप विकास आयुक्त ने सामाजिक सुरक्षा के तहत झारखण्ड मईया सम्मान योजना, केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न पेंशन योजना की समीक्षा कर पेंशनधारियों को पेंशन राशि आदि के भुगतान की समीक्षा किया गया।

    इसके अलावा उन्होंने जिला पोषण टास्क फोर्स की आहूत बैठक में पोषण संबंधित जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों यथा रूटीन टीकाकरण, जननी सुरक्षा, मिशन परिवार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, चाइल्ड न्यूट्रीशन, सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन, आंगनवाड़ी एनरोलमेंट, मैटरनल न्यूट्रीशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनवाड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा करते हुए स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स स्कीम, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    *_इस मौके पर_* जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, डीसीपीओ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस ने दी तीसरी गारंटी, युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8500 रुपये
    Next Article उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.