Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी से अधिक मेडिकल कॉलेज की मांग:डॉ. इरफान अंसारी
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी से अधिक मेडिकल कॉलेज की मांग:डॉ. इरफान अंसारी

    Nijam KhanBy Nijam KhanDecember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी से अधिक मेडिकल कॉलेज की मांग:डॉ. इरफान अंसारी

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा/रांची: स्वास्थ्य मंत्री, डॉ. इरफान अंसारी, ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभियान में झारखंड की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा:

    “झारखंड, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सुधार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार की विशेष सहायता की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। जामताड़ा जिले में पहले 58,000 टी०बी० मरीज थे, जिनमें से 42,000 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह हमारी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है।”

    डॉ. अंसारी ने केंद्र सरकार से झारखंड को और अधिक मेडिकल कॉलेज और संसाधन प्रदान करने की मांग की ताकि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं अन्य राज्यों के समान विकसित हो सकें। उन्होंने झारखंड को “स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों” तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी स्वास्थ्य के प्रति बेहद गंभीर और संवेदनशील हैं। उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार के लिए मुझे स्पष्ट निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने मुझे यह आश्वासन दिया है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, उन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि उनके द्वारा दिए गए हर टास्क को मैं पूरी लगन और मेहनत से हर हाल में पूरा कर दिखाऊंगा। मुख्यमंत्री जी का यह सहयोग और विश्वास मुझे झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करता है।”

    झारखंड में “सौ दिवसीय टी०बी० मुक्त भारत अभियान” के तहत टी०बी० उन्मूलन के लिए व्यापक कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य टी०बी० मरीजों की पहचान, उनकी जांच एवं उपचार के साथ जन-जागरूकता फैलाना है। यह अभियान दिनांक 07 दिसम्बर 2024 से 17 मार्च 2025 तक संचालित किया जाएगा।

    इस अभियान के तहत झारखंड के रामगढ़, गुमला, हजारीबाग और सिमडेगा जिलों को चयनित किया गया है। टी०बी० के प्रति उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नि:शुल्क जांच और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। नि-क्षय वाहन और नि-क्षय शिविरों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सहिया बहनें और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संभावित मरीजों की खोज में जुटे हैं।

    अब तक, राज्य में 3,000 से अधिक नि-क्षय मित्रों का पंजीकरण हो चुका है और 59,000 से अधिक मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए हैं। झारखंड ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है और रांची जिले को “Sub National Certification Towards TB Free Status-2023” के तहत स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।

    राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत झारखंड में Work Place Policy for TB, its Co-morbidities, and Occupational Lung Disease का शुभारंभ 16 सितम्बर 2023 को किया गया था। इस पहल से राज्य को टी०बी० उन्मूलन के लक्ष्य 2025 को प्राप्त करने में बड़ी मदद मिलेगी।

    झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को सफल बनाने के लिए समर्पित हैं। टी०बी० मुक्त झारखंड का सपना जल्द ही साकार होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री जी गृह मंत्री को पदमुक्त करें—
    Next Article एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उपायुक्त कुमुद सहाय ने किया शुभारंभ

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.