Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तख्त साहिब पटना में 25 से प्रभात फेरी व पांच जनवरी को नगर कीर्तन प्रधानमंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री भरेंगे हाजिरी बिहार सरकार व तख्त प्रबंधन की ओर से ठहरने के व्यापक इंतजाम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    तख्त साहिब पटना में 25 से प्रभात फेरी व पांच जनवरी को नगर कीर्तन प्रधानमंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री भरेंगे हाजिरी बिहार सरकार व तख्त प्रबंधन की ओर से ठहरने के व्यापक इंतजाम

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तख्त साहिब पटना में 25 से प्रभात फेरी व पांच जनवरी को नगर कीर्तन
    प्रधानमंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री भरेंगे हाजिरी
    बिहार सरकार व तख्त प्रबंधन की ओर से ठहरने के व्यापक इंतजाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। खालसा पंथ के संस्थापक और दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का 358 वां प्रकाश पर्व को व्यापक ढंग से आयोजन की तैयारी तख्त प्रबंधन कमेटी की ओर से शुरू कर दी गई है। 25 दिसंबर से लेकर चार जनवरी तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी और 5 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब गऊघाट से दोपहर बाद एक बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया एवं पांच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। जिसमें बैंड पार्टी, स्कूली बच्चे, घोड़े, ऊंट, गतका और निहंग जत्थेबंदिया शामिल होंगे।
    गुरु गोविंद सिंह गर्ल्स हाई स्कूल के पूर्व सचिव अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक पदाधिकारी एवं इलाके के विभिन्न सामाजिक समूह के साथ प्रधान जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इंद्रजीत सिंह व अन्य पदधारी लगातार बैठक कर रहे हैं।
    विश्व के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए जिम्मेदारियां दे दी गई है।
    महासचिव द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 4 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी एवं गुरुद्वारा साहिब गऊघाट में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा. जिसमें पंथ के महान शख्सियत दमदमी टकसाल मुखी बाबा हरनाम सिंह और विभिन्न टकसाली जत्थेबंदियों के मुखी शामिल होंगे।
    प्रधानमंत्री, बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियां वहां गुरु के दरबार में हाजिरी भरेंगे।
    महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह के अनुसार भाई सतेंद्र सिंह, प्रिंसिपल सुखवंत सिंह, भाई चमनजीत सिंह लाल, इंग्लैंड वाले भाई अनंत वीर सिंह, अनहद बाणी नाद जत्था बडू साहिब, कवि तथा संगीतकार संगत को गुरु के साथ जोड़ेंगे। 4 जनवरी के तीन बजे तख्त साहब में अमृत का बाटा तैयार किया जाएगा और इच्छुक प्राणी अमृत पान कर सकेंगे।
    सरदार इंदरजीत सिंह के अनुसार ठहरने की व्यवस्था बिहार सरकार व तख्त प्रबंधन की ओर से की गई है। पटना साहिब रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सभी रेल गाड़ियां 29 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक 5 मिनट के लिए ठहरेगी। सिख श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए रेलवे मंत्रालय की ओर से तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब परिसर में विशेष तौर पर कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर भी खोले जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुनिया के नक्शे पर वीरों की शौर्य की गाथा है 1971 का युद्ध”-पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर
    Next Article मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, झारखण्ड सह अध्यक्ष, डॉ० इरफान अंसारी की अध्यक्षता में जामताड़ा महिला संध्या महाविद्यालय में महाविद्यालय शासी निकाय की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.