Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील एफएएमडी के ईआईसी पंकज सतीजा को मिला ‘नेचर केयर अवार्ड 2024
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटा स्टील एफएएमडी के ईआईसी पंकज सतीजा को मिला ‘नेचर केयर अवार्ड 2024

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील एफएएमडी के ईआईसी पंकज सतीजा को मिला ‘नेचर केयर अवार्ड 2024

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    भुवनेश्वर/नई दिल्ली:टाटा स्टील के फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के एक्जीक्यूटिव-इन-चार्ज (ईआईसी) पंकज सतीजा को कॉर्पोरेट नेतृत्व और सामाजिक सोच में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए प्रतिष्ठित ‘नेचर केयर अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित नेशनल लेवल कॉन्क्लेव में प्रदान किया गया। नेचर केयर इनिशिएटिव द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की थीम थी “फ्यूचर अर्थ – जलवायु स्थायित्व में जनभागीदारी”।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पंकज सतीजा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. संबित पात्रा, राज्यसभा सांसद (निर्वाचित) सुजीत कुमार और पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती चामी मुर्मू जैसे प्रतिष्ठित लीडर भी उपस्थित रहे। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देते हुए एक सस्टेनेबल और रेसिलिएंट भविष्य के लिए विचार-विमर्श और ठोस कदमों को प्रेरित करना था।
    पुरस्कार प्राप्त करते हुए पंकज सतीजा ने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। मैं नेचर केयर इनिशिएटिव का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने ऐसा सार्थक कॉन्क्लेव आयोजित किया जो सतत विकास और जलवायु स्थायित्व को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। हमारे देश में पानी पंचायत की सफलता एक प्रेरणा है, और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी हितधारकों, विशेषकर उद्योगों की सक्रिय भागीदारी से हम जलवायु पंचायत और ऊर्जा समुदाय के माध्यम से और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।”

    कॉन्क्लेव में प्रसिद्ध पर्यावरणविदों और प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं, जैसे सज्जन शर्मा, शक्ति प्रसाद नायक, श्रीकांत शेखर साहू और शबनम एडिनी, ने भी विचारपूर्ण चर्चाओं में भाग लिया। इन सभी ने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जलवायु स्थायित्व के लिए स्थायी और प्रभावी समाधान विकसित करने के संकल्प को मजबूत किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनचले नशेड़ी से प्रेमी युगल परेशान ,प्रेमी युगल की पिटाई के बाद पुलिस जॉच में जुटी
    Next Article टाटा स्टील हॉर्स राइडिंग ट्रेनिंग सेंटर के कैडेट्स ने गाजियाबाद चैम्पियनशिप में जीते दो पदक

    Related Posts

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    June 6, 2026

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.