नाला विधानसभा में झामुमो की सदस्यता अभियान की देश भर में हो रही है चर्चा
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: झारखंड में इस समय एक ऐसे विधानसभा सिट की चर्चा जोरों पर चल रही है जिसमें लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले रहे और इसमें मुख्य रूप से सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान दे रहे हैं।बहुत सारे ऐसी पार्टियों हैं जो चुनावी फायदा लेने के लिए गांव गांव जनसंपर्क अभियान चलाते हैं लेकिन झारखंड के नाला विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसा दल है जो इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। पार्टी को कहीं जाना नहीं पड़ रहा है बल्कि यूं ही लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपने गांव बुला रहे हैं और विभिन्न राजनीतिक दल छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं।वही बहुत सारे ऐसे भी गांव के लोगों को देखा गया जिन्हें समय की वजह से काफी व्यस्तता की वजह से गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो को लाना संभव नहीं हो पाया तो गांव के लोग स्वयं नाला स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।आपको बता दें झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान अभियान ऐसा चल रहा है कि झामुमो प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल कंचन, झामुमो नेता उत्तम महतो,युवा सैनिक संगठन तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों के माध्यम से सभी ओर से प्रतिदिन विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान दे रहे हैं। यानी यूं कहें कि झारखंड में पहली बार झारखंड ही नहीं बल्कि देशभर में पहली बार एक ऐसे विधानसभा और एक ऐसी पार्टी है जिसमें जनसंपर्क अभियान का तो मौका ही नहीं मिला बल्कि कार्यकर्ता के स्वैच्छिक से जनसंपर्क अभियान योगदान अभियान के रूप में परिवर्तित हो गया। इसी क्रम में आपको बता दे आज फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित साल बागान में सैकड़ो की संख्या में भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा ।वही विधानसभा अंतर्गत खैरापाड़ा में झामुमो के युवा नेता कुणाल कंचन के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा ।इसके अलावा युवा सैनिक संगठन नेतृत्व में भी कुंडहित के भेलुआ तथा सिमलकुंदा में दर्जनों युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। इस तरह से नाला विधानसभा में यह योगदान अभियान काफी चर्चा में है ।जिसकी चर्चा अब सिर्फ नाला ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर से लेकर देशभर में यह चर्चा हो रही है। इसी को लेकर जब राष्ट्र संवाद के बिहार झारखंड व पश्चिम बंगाल प्रभारी निजाम खान ने नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन की ओर से नाला विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो से सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि लगातार लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले रहे हैं ?तो रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से प्रभावित है। विकास कार्यों को देखते हुए लगातार ढाई महीने से लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में जुड़ रहे हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सदस्यता दिलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जब विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से सवाल किया कि यह तमाम लोग किस पार्टी से इस्तीफा देकर आपके पार्टी से जुड़े हैं। तो उन्होंने अपने आदर्श होने का परिचय देते हुए कहा कि यह कहना उचित नहीं होगा कि किस पार्टी से आए है सभी लोग, लेकिन हां लगातार ढाई महीने से रोजाना सैकड़ो तथा हजारों की संख्या में लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ रहे हैं और ऐसे में मैं कतई उचित नहीं समझता हूं कि किसी पार्टी विशेष का नाम लेकर उन्हें नीचा दिखाने का काम करूं।