Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठव्रतियों ने छठी मईया से मांगा शिव शंकर सिंह की जीत का आशीर्वाद, छठ घाटों में संध्या अर्घ्य में शामिल हुए निर्दलीय उम्मीदवार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    छठव्रतियों ने छठी मईया से मांगा शिव शंकर सिंह की जीत का आशीर्वाद, छठ घाटों में संध्या अर्घ्य में शामिल हुए निर्दलीय उम्मीदवार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठव्रतियों ने छठी मईया से मांगा शिव शंकर सिंह की जीत का आशीर्वाद, छठ घाटों में संध्या अर्घ्य में शामिल हुए निर्दलीय उम्मीदवार

    टेल्को और बिरसानगर संडे मार्केट में जनसंपर्क कर मांगा वोट

    5 सूत्री संकल्प पत्र को मिल रही लोगों की भरपूर सराहना, कई मुद्दों से सहमत हैं क्षेत्रवासी

    *जमशेदपुर* : छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह विभिन्न छठ घाटों में संध्या अर्ध्य में शामिल हुए और छठव्रतियों समेत सभी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए छठी मईया से जमशेदपुर वासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इस मौके पर छठव्रतियों ने भी छठी मईया से विधानसभा चुनाव में शिव शंकर सिंह के जीत का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह अपने कई साथियों व समर्थकों के साथ न्यू केबल टाउन छठ घाट,केबुल बस्ती छठ घाट, आनंद नगर नामदा बस्ती छठ घाट,मनिफिट छठ घाट,जेमको चौक छठ घाट, लक्ष्मीनगर मकदम छठ घाट, सीटू तालाब छठ घाट तार कंपनी,मोहरदा घाट,छठ पूजा में शामिल हुए. इस मौके पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने सभी लोगों से 13 नवंबर को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.

    पिछले 30 सालों से शहर के विभिन्न छठ घाटों में छठ पूजा के आयोजन में अपना सक्रिय सहयोग देते आए समाजसेवी शिव शंकर सिंह विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी छठ घाटों पर बगैर किसी चुनाव प्रचार सामग्री व साधनों के पहुंचे और बेहद साधारण तरीके से छठ पूजा में भाग लेते नजर आए. इससे पहले छठ पूजा को लेकर सभी छठ घाटों की सफाई और रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. इसके अलावा छठ घाटों तक जाने वाली पहुंच पथों की भी सफाई कराई गई ताकि छठव्रतियों व उनके परिजनों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. छठव्रतियों व उनके सगे-संबंधियों ने छठ घाटों पर किए गए आयोजन को लेकर भी शिव शंकर सिंह का आभार जताया.

    *जनसंपर्क अभियान कर मांगा वोट*

    निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने इससे पहले गुरूवार को बिरसानगर संडे मार्केट और टेल्को मार्केट में जनसंपर्क अभियान सह पदयात्रा कर दुकानदारों व बाजार में आए लोगों से विधानसभा चुनाव में गैस चूल्हा छाप पर वोटकर समर्थन देने की अपील की. अपने संकल्प पत्र के जरिए उन्होंने वोटरों से आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ अपना जनप्रतिनिधि चुनने का ही नहीं बल्कि क्षेत्र में पिछले 30 सालों से मौजूद जनसमस्याओं को दूर करने व लोगों के लिए नई सुविधाओं को उपलब्ध कराने व लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले जनप्रतिनिधि के चुनने का मौका है, इसलिए महज पार्टी या बड़ा नाम और उसके रिश्तेदार आपके वोट के हकदार न हों।

    *संकल्प पत्र को लोगों ने सराहा*

    निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के संकल्प पत्र को जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के लोगों की काफी सराहना मिल रही है. 5 सूत्री संकल्प पत्र को लेकर आम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इसके जरिए विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में मौजूद प्रमुख समस्याओं के हल की बात कही गई है खासकर स्वास्थ्य के मद्देनजर नए अत्याधुनिक अस्पताल के साथ साथ मोहल्लावार क्लीनिक की स्थापना व उसके जरिए मुफ्त दवाई व चिकित्सा की सुविधा आज सबसे बड़ी जरूरत है क्योंकि यहां के लोग इलाज के लिए निजी अस्पतालों य़ा एमजीएम पर निर्भर हैं.

    संकल्प पत्र में पटरी दुकानदारों को नियमित करने के वादे को लेकर भी लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में जमशेदपुर जैसे शहर में यह सबसे बड़ी जरूरत है ताकि पटरी दुकानदारों का किसी प्रकार से कोई शोषण न हो इसके अलावा उन्हें कानूनी रूप से अपने व्यवसाय को करने का धिकार मिल सके. क्षेत्र वासियों ने युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति को मुखर रूप से संकल्प पत्र के जरिए उठाने की भी सराहना की. नेतरहाट स्कूल की तर्ज पर आवासीय विद्यालय की स्थापना, 50 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग व उभरते खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं में नए स्टेडियम के निर्माण के पहल करने को भी लोगों ने सराहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबन्ना आकंठ भ्रष्ट, अपराधियों को संरक्षण देने वाले और आतंक बढ़ाने वाले नेताःअमरेंद्र
    Next Article भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता पोटका के ग्रामीण इलाकों में परंपरागत वेशभूषा में मीरा मुंडा का कर रहे हैं प्रचार प्रसार

    Related Posts

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    May 13, 2026

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर बोले चंपाई सोरेन, सरकार पर साधा निशाना

    जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.