Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिवारवादी और पलायनवादी के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी इस बार सेवावादी को चुनने को है तैयार : शिव शंकर सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    परिवारवादी और पलायनवादी के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी इस बार सेवावादी को चुनने को है तैयार : शिव शंकर सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परिवारवादी और पलायनवादी के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी इस बार सेवावादी को चुनने को है तैयार : शिव शंकर सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: झारखंड अलग राज्य गठन के बाद इस बार का विधानसभा चुनाव ऐसा पहला चुनाव होगा, जब जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के 3.36 लाख से अधिक मतदाता परिवारवादी, पलायनवादी और सेवावादी में से किसी एक का चयन करेंगे. मुझे जमशेदपुर पूर्वी के समस्त सम्मानित मतदाताओं पर पूरा भरोसा है कि वह इस बार परिवारवादी, पलायनवादी के मुकाबले सेवावादी को चुनेंगे. यह कहना है जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे चर्चित समाजसेवी शिव शंकर सिंह का, रविवार को बागुननगर, मोहरदा, टिन प्लेट नानक नगर, टिन प्लेट, ओल्ड बारीडीह, बागुनहातु, बिरसा नगर जोन 3, जोन 6 और जोन 7 के अलावा बारीडीह बस्ती व महानंद बस्ती जेम्को में वह जनसंपर्क अभियान के दौरान कही.

    मतदाताओं से अपने सगे-संबंधियों व दोस्तों के साथ आने वाले 13 नवंबर को अपने चुनाव चिह्न गैस चूल्हा छाप पर भारी संख्या में वोट कर और जिताकर विधानसभा में भेजने की अपील करते हुए शिव शंकर सिंह ने कहा कि बीते 30 सालों में पहले परिवारवादी के 25 साल और उसके बाद पलाय़नवादी के 5 साल में जमशेदपुर पूर्वी को क्या मिला, यह सोचने व इस पर विचार करने का समय है.

    *… जब चुनाव चिह्न गैस चूल्हा को लेकर दिया दिलचस्प जबाब*

    रविवार को जमशेदपुर पूर्वी के एक दर्जन से अधिक इलाकों में जनसंपर्क और पदयात्रा करने के दौरान बहुत सीमित तरीके से चुनाव चिह्न के उपयोग को लेकर एक महिला मतदाता ने शिव शंकर सिंह से सवाल किया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प तरीके से इसका जबाब देते हुए कहा कि वह अपनी मातृशक्ति यानी माताओं और बहनों के सामने इस चुनाव चिह्न को लेकर मौन हैं क्योंकि गैस चूल्हा के रूप में उन्हें जो चुनाव चिह्न मिला है वह तो माताओं व बहनों के साथ साथ हम सभी के जीवन का आधार है, हमारे दिन की शुरूआत ही उससे होती है ऐसे में अपनी माताओं-बहनों को उसके बारे में मैं क्या बताऊं, इसके जरिए इस बार मुझ पर क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति मुझ पर एक ऐसी कठिन और बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है जिससे यहां की जनता तीन दशकों से वंचित है.

    *नुक्कड़ नाटक के जरिए भी परिवारवाद के खिलाफ संदेश*

    निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के पक्ष में रविवार को नुक्क़ड़ नाटक के जरिए भी खूब चुनाव प्रचार किया गया. परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे शिव शंकर सिंह के संकल्पों को दोहराते हुए नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपने संवाद के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश कि आखिर बीते तीन दशकों में जमशेदपुर पूर्वी को अपने कितने समस्याओं से निजात मिली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास सिंह ने मानगों और कदमा में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article डा.अजय ने डीजीपी को ट्विट कर कार्रवाई करने की मांग की, बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को धमकाया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.