जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू ने दिया भाजपा से इस्तीफा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला :पूर्वी सिंहभूम की जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया l पार्टी अध्यक्ष को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा है कि वें निजी कारणों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है l
जानकारी के मुताबिक बारी मुर्मू पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट की आस में थीं l बारी मुर्मू जमशेदपुर महानगर भाजपा महिला प्रकोष्ठ की कई साल तक अध्यक्ष रह चुकी हैँ l
बता दें कि बारी मुर्मू घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू की बहन हैँ l लक्ष्मण टुडू वर्ष 2014- 19 तक विधायक रहे और 2019 के चुनाव में गुटबाजी के फेर में उनका टिकट कट गया था l आसन्न चुनाव में भी लक्ष्मण टुडू को पार्टी ने टिकट से वंचित रखा है l श्री टुडू के बारे में दो दिन पूर्व कहा जा रहा था कि वे झामुमो सुप्रीमो से संपर्क कर सरायकेला सीट पर दावदारी ठोक सकते हैँ l टुडू चंपाई सोरेन के खिलाफ पहले चुनाव लड़ चुके हैँ l लेकिन भाजपा से झामुमो में जाकर सरायकेला से अब गणेश महाली के चुनाव लड़ने की खबर से लक्ष्मण टुडू को दोतरफ़ा निराशा हुईं है l इस प्रकार भाई -बहन दोनों को ही भाजपा नेतृत्व के फैसला से निराशा हुईं है l कुछ लोगों का मानना है कि बारी मुर्मू के इस्तीफा से पोटका में पार्टी प्रत्याशी के प्रदर्शन पर कुछ हद तक असर पड़ सकता है l

