Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोचक गतिविधियों से मतदाताओं को जोड़ें, 13 नवंबर को मतदान के लिए करें प्रेरित: अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रोचक गतिविधियों से मतदाताओं को जोड़ें, 13 नवंबर को मतदान के लिए करें प्रेरित: अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोचक गतिविधियों से मतदाताओं को जोड़ें, 13 नवंबर को मतदान के लिए करें प्रेरित: अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में ने रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष/ सचिव के साथ बैठक की गई। बैठठ में उन्होने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग की अपील की।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कई स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जरूरी है कि इसका दायरा बढ़ाते हुए एक-एक मतदाता तक संदेश पहुंचाया जाए और मतदान की महत्ता से अवगत कराया जाए । लोकतंत्र का महापर्व हमें अपने सामाजिक सरोकार से जुड़ने, लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता दिखाने का भी अवसर देता है । आप सभी समाज के बीच कार्य करने वाले व्यक्ति हैं जो किसी बड़े आवासीय सोसायटी को रिप्रेजेंट कर रहे हैं । जरूरत है आगे आकर मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता कि जिससे हमारे जिले के शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति उदासीनता को दूर किया जा सके ।

    *रोचक गतिविधि से मतदाताओं को जागरूक करें तथा 13 नवंबर को मतदान के लिए प्रेरित करें*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया की युवा वर्ग के बीच अच्छी पहुंच है, इस प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल करते हुए युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। सुगम परिवहन के लिए 85+ आयु वर्ग के मतदाता हों या दिव्यांग तथा गर्भवती महिला सभी को वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, इसका प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करें । उन्होने आवासीय सोसायटी में मतदाता शपथ दिलाने, स्वच्छता अभियान, नृत्य प्रतियोगिता, डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को मतदान की तिथि बताना, फर्स्ट टाइम वोटर और बुजुर्ग मतदाताओं को फूल देकर प्रेरित करने, वॉकेथॉन, वोट योगा एवं पौधारोपण, कविता लेख एवं कवि सम्मेलन जैसे आयोजनों से मतदाताओं को जोड़ने एवं मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही।

    इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाया गया तथा मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर रोचक गतिविधि भी संचालित किए गए। बैठक में उपस्थित सदस्यों से अपील किया गया कि मतदान के अधिकार के प्रति प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें । बैठक में स्वीप कोषांग के पदाधिकारी समेत स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के मनोनीत अध्यक्ष संदीप मुरारका पर लगा गंभीर आरोप
    Next Article कार्यकर्ता सम्मान यात्रा का चौथा दिन भाजपाइयों ने किया विचार – विमर्श

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.