Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ की बैठक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चुनाव में पारदर्शिता बढ़ाने और प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के चुनावी व्यय पर निगरानी हेतु चुनाव आयोग ने इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) एप शुरू किया है। आदर्श आचार संहिता के दौरान यदि एफएसटी व एसएसटी टीम की ओर से कैश, शराब, हथियार और ड्रग्स आदि की जब्ती की जाती है तो उसका ऑनलाइन रिकॉर्ड भी रखा जाएगा । इस संबंध में समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथा बैठक कर अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया गया ।

    बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान इनफोर्समेंट एजेंसी के द्वारा किए जाने वाले कार्यों, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए ईएसएमएस एप ( इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम) और पोर्टल के माध्यम से सभी गतिविधियों को ऑनलाइन प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों को जिला में प्रलोभन रहित, निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन के लिए आपसी समन्वय से सक्रियता पूर्वक काम करने के निर्देश दिए । उन्होंने सभी एजेंसियों को बेहतर तालमेल, संवाद और सूचनाओं के आदान-प्रदान सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन में व्यय अनुवीक्षण का कार्य प्रभावी तरीके से करने का निर्देश दिया । साथ ही विधानसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के दौरान नगदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती वस्तुओं और फ्री-बीज आदि के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए । इस संबंध में ज़ब्त की गई सामग्रियों और कार्रवाई की रिपोर्ट प्रतिदिन निर्वाचन कार्यालय को ऑनलाइन प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया ।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों को सतर्क, सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने कहा अंतर जिला व इंटर स्टेट सीमा पर चेक पोस्ट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही एफएसटी व एसएसटी टीमें सक्रिय कर दी जाएंगी । बैंकों को 10 लाख रुपए से अधिक ट्रांजेक्शन अथवा निकासी की जानकारी इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ साथ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम को देनी होगी।

    बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, डीआीओ श्री किशोर प्रसाद, रेलवे, आयकर, आबकारी, बैंक, डाक विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी/ प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिनेश कुमार का बड़ा बयान: झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत, कहा- बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, पूर्वी में लहरायेगा भाजपा का केसरिया ध्वज
    Next Article भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी ने एसडीपी की मांग के पूरा किया

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.