Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन को लेकर डीएमओ की कार्रवाई
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन को लेकर डीएमओ की कार्रवाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन को लेकर डीएमओ की कार्रवाई

    *शिकारीपाड़ा में की छापेमारी*

    *अवैध संचालित पाया गया क्रशर*

    *दो क्रशर को किया सील*

    शिकारीपाड़ा/दुमका/

    अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण को लेकर डीएमओ आनंद कुमार पूरी तरह से सख्त हैं। उन्होंने अपने पद स्थापना के साथ जिले में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठाए और अवैध कारोबारियों को चेतावनी भी दी थी कि अवैध कारोबारी सुधर जाए अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश पर अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को दुमका जिले के शिकारी पाड़ा में छापेमारी की एवं वहा अवैध रूप से संचालित हो रहे दो क्रशर को पकड़ा एवं उसे अविलंब सील कर दिया।

    *ऐसे हुई कार्रवाई*

    जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शिकारी पाड़ा मैं अवैध रूप से क्रशर संचालित किया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने खान निरीक्षक गौरव कुमार सिंह एवं ब्रह्देव यादव के साथ शिकारीपाड़ा पहुंचे जहां पर दो क्रशर में छापेमारी की। क्रशर की जांच की गई तो नियम अनुसार क्रशर का संचालन नहीं किया जा रहा था एवं काफी अनियमितता पाई गई। जिस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए डीएमओ आनंद कुमार के द्वारा क्रशर को सील कर दिया गया।

    *इनके क्रशर हुए सील*

    केजीएन स्टोन, संचालक फरजुल आलम शेख, पिता=जक्कर शेख, पिनर गडिया, शिकारीपाड़ा

    कादरिया स्टोन प्रोजेक्ट, संचालक, इजराउद्दीन, पिता-अरफत अली, ग्राम दीघीपार, रामपुरहाट

    जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों पर नजर है। अवैध कारोबार करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है एवं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएमओ आनंद कुमार ने जिले में सभी क्रशर संचालकों को अपने कागजात दुरुस्त करने एवं नियम के तहत ही क्रेशर संचालक करने की बात कही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी में शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
    Next Article न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी, सिनेमा मैदान में पंचमी के दिन ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ब्रह्मकुमारियों के द्वारा आयोजित माँ की महाआरती में शामिल हुए

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.