जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब द्वारा अधिकारियों संग न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा का लिया जायजा
_*जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रस्तावित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र हेतु कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण; अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश*_
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
आज दिनांक 08.10.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) ने आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रस्तावित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र को लेकर न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा का अधिकारियों संग जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पूरे परिसर, कमरों आदि की साफ सफाई, सामान्य मरम्मति कार्य के अलावा अन्य सुरक्षात्मक बिंदुओं पर जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित वज्रगृह एवं मतगणना हॉल को लेकर अधिकारियों से विमर्श कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचडी श्री राहुल प्रियदर्शी, कनीय अभियंता भवन प्रमंडल, प्रधान सहायक निर्वाचन श्री संतोष कुमार के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।