महाली समाज के बैठक में जनजातीय समाज के धर्मांतरण पर चर्चा
घाटशिला l संवाददाता
पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर में महाली समाज की बैठक तरफ परगना पूर्वी सिंहभूम डुगू महाली के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में समाज के उत्थान तथा शिक्षा पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। इसके अलावा यह भी चर्चा किया गया की विशेष समुदाय के द्वारा जनजातीय समाज के लोगों को लोभ देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। अगर इस तरह की शिकायत कहीं मिलती है तो अपने मांझी परगना तथा तरफ परगना को सूचित करे। समाज में बाल कन्या विवाह पर भी रोक लगाने का चर्चा किया गया। बैठक में होपना महाली, मांझी बाबा लखींद्र महाली, परगना बाबा कुनु राम मारडी, कुतसुरी, लुपुंग के तरफ परगना, महाली, साई, लिपीगुट, चीरू गोडा, कमलपुर के मांझी परगना उपस्थित थे।

