Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल ने किया डीआईजी और एसपी के सामने आत्म समर्पण
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल ने किया डीआईजी और एसपी के सामने आत्म समर्पण

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल ने किया डीआईजी और एसपी के सामने आत्म समर्पण

    निजाम खान

    झारखंड पुलिस की आत्म समर्पण नीति ने गिरिडीह के नक्सली संगठन को दिया बड़ा झटका, 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल ने किया डीआईजी और एसपी के सामने आत्म समर्पण
    दिया गया 10 लाख का चेक, तो घर बनाने के लिए मिले 50 हजार
    गिरिडीह
    झारखंड पुलिस के आत्म समर्पण नीति नई दिशा नई पहल ने गिरिडीह के नक्सली भाकपा माओवादी को शनिवार को बड़ा झटका दिया। जब दस लाख के इनामी नक्सली और नक्सली संगठन के जोनल कमिटी के 70 वर्षीय सदस्य राम दयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ नीलेश दा उर्फ अमर दा ने गिरिडीह में डीआईजी सुनील भास्कर और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। न्यू पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में एक बड़े कार्यक्रम में पीरटांड़ थाना इलाके के पिपराडीह गांव के इस इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान डीआईजी और एसपी के साथ सीआरपीएफ कमांडेंट डीएस भाटी और एसएसबी कमांडेंट संजीव कुमार, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, डीएसपी कोसर अली ने आत्मसमर्पण करने वाले इस इनामी नक्सली रामदयाल को माला पहना कर और दस लाख का चेक देकर मुख्यधारा से जुड़ने पर स्वागत किया। नई दिशा नई पहल आत्मसमर्पण नीति के तहत गिरिडीह पुलिस ने रामदयाल महतो को घर बनाने के लिए चार डिसमिल जमीन के साथ 50 हजार का नगद राशि भी दिया। वही इनाम की राशि भी रामदयाल महतो को दिया गया। इधर डीआईजी सुनील भास्कर और एसपी कार्यक्रम के दौरान बताया की जोनल कमिटी का सदस्य रामदयाल महतो के खिलाफ धनबाद के तोपचांची, बरवाअड्डा के साथ गिरिडीह के पीरतांड, डुमरी, मधुबन थाना में 50 से अधिक नक्सली घटनाओं के केस दर्ज है। ऐसे में इस इनामी नक्सली के आत्मसमर्पण के बाद पीरटांड़ और गिरिडीह के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। बताते चलें की रामदयाल महतो के आत्मसमर्पण में इसके बेटे ने बड़ी भूमिका निभाया है। इसके बेटे ने ही पिता रामदयाल महतो को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने को कहा।
    इधर डीआईजी और एसपी ने कार्यक्रम के दौरान कहा की नक्सली अब बंदूक उठाकर थक चुके है। वो जानते है उनकी जान को बेहद अधिक खतरा है। ऐसे में नक्क्सी अब मुख्यधारा से जुड़ रहे है। और इसलिए वो एक एक नक्सली से कहना है अभी भी वक्त है की वो आत्म समर्पण करे, और नही करने पर उन्हें पुलिस की गोली या बचे तो जेल की सजा काटना तय है। वही सरेंडर के बाद इस इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने स्वीकारा की अब नक्सली संगठन का विचार बदल चुका है। वो पहले ही आत्म समर्पण करने वाले थे, लेकिन उस वक्त तक इलाके में नक्सलियों का खौफ और भय था। जिसके कारण वो हिम्मत नहीं जुटा पाए। बताते चलें की 50 नक्सली केस में रामदयाल महतो के खिलाफ 2022 में डुमरी थाना तालियाबहार में उप मुखिया असलम अंसारी को पुलिस मुखबिर बताकर हत्या करना के साथ कई बड़े नक्सली विस्फोट कर सरकारी भवनों को उड़ाना शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेशनल लोक अदालत में 189248 केस का निष्पादन
    Next Article स्वर्णरेखा आरती के साथ होगा स्वर्णरेखा दुमुहानी संगम घाट का उद्घाटन : मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.