शिकारीपाड़ा महाविद्यालय शिकारीपाड़ा में मनाया गया एन.एस.एस डे
शिकारीपाड़ा/दुमका/
24 सितंबर 2024 को शिकारीपाड़ा महाविद्यालय शिकारीपाड़ा में एन.एस.एस डे, एन.एस.एस के कार्यक्रम पदाधिकारी बद्री नारायण भगत एवं डॉ.अनुराधा जायसवाल की देखरेख में उत्साह पूर्वक मनाया गया।इस अवसर महाविद्यालय के प्रभारी शिक्षक सपन कुमार दान,शशि शेखर झा एवम परीक्षा प्रभारी प्रवीण सिन्हा, मुरारी सिंह,पिंकी कुमारी,आबिदा खानमआदि ने एनएसएस की महत्ता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला और बतलाया कि किस प्रकार हम एन एस एस के माध्यम से सुसभ्य समाज एवम सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी अतुलनीय भूमिका निभा सकते हैं ।इस महत्वपूर्ण दिवस पर महाविद्यालय के शिक्षक,स्वयंसेवक, छात्र-छात्रा उपस्थित हुए और कार्यक्रम में टिकलूल सिंह, प्रिंस कुमार राय,सीमा टुडू सलोनी मुर्मू,सावित्री मुर्मू आदि छात्र – छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान देकर आयोजन को सफल बनाए।

