जेबीकेएसएस व जेएलकेएम
के विरोध के बीच लौहनगरी में निकला यूपी- बिहार स्वाभिमान यात्रा
शामिल हुए यूपी- बिहार के लोग, नहीं पहुंचे भाजपा नेता मनीष कश्यप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लौहनगरी जमशेदपुर में रविवार को यूपी- बिहार स्वाभिमान यात्रा निकाली गई जिसमें शहर में रहने वाले यूपी और बिहार के लोगों ने शिरकत की. हालांकि इसमें भाजपा नेता मनीष कश्यप को भी शामिल होना था, मगर उन्हें रांची में ही रोक दिया गया. आयोजन सागर तिवारी ने बताया कि मनीष कश्यप को सुरक्षा का हवाला देकर रांची में ही रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि इस यात्रा के जरिए झारखंड में रह रहे यूपी/ बिहार के लोगों को सम्मान दिलाना था. उन्होंने बताया कि जिस तरह से यूपी और बिहार के लोगों की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से की जा रही है उससे यहां रह रहे यूपी और बिहार के लोग आहत हैं. उन्होंने कहा कि 15 नवंबर 2000 से पहले से यहां रह रहे लोग झारखंडी हैं, मगर यहां के राजनेता साजिश के तहत उन्हें नागरिकता देने से इनकार कर रहे हैं. यह लड़ाई उसी की है और यह जारी रहेगा. बता दे कि इस यात्रा को लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति जो अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा बन गई है ने विरोध किया था. बावजूद इसके यह यात्रा निकाली गई. यह यात्रा बारीडीह चौक से लेकर एग्रिको चौक तक निकाली गई.

