प्रशासन को मंथली फिक्स कर हो रहे अवैध कारोबार के कारण रोज होती हैं चोरी : विकास सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो उलीडीह के टैंक रोड़ में बीती रात चोरों ने अभिषेक श्रीवास्तव के घर उस समय लाखों की चोरी हो गई जब घर में हुए जलजमाव के कारण छत में बने कमरे में पुरा परिवार सोया हुआ था। चोरी की घटना की जानकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने भाजपा नेता विकास सिंह को दिया । श्रीवास्तव ने बताया कि अलमीरा में रखे बीस हजार रुपए नगद, एक स्मार्ट फोन, पायल, सोने की कान की बाली सहित दैनिक उपयोग के जेवर चोर चोरी कर भाग चुके थे । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को पाटनर बनाकर विश्वास में लेकर क्षेत्र में असमाजिक तत्वों के द्वारा अवैध कारोबार संचालित होते हैं जिसके कारण प्रतिदिन चोरी की घटना घटती है लेकिन चोर पुलिस के पकड़ में नहीं आते है।

