*आज फतेहपुर प्रखंड के भूरूनडिहा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने झामुमो का दामन थामा: श्री कुणाल कंचन जिला अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा ( युवा ) , जामताड़ा।*
नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम भूरूनडिहा के सैकड़ो ग्रामीणों ने *झारखंड विधान सभा अध्यक्ष सह नाला विधायक श्री रवीन्द्र नाथ महतो जी* के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने विभिन्न दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा श्री कंचन से सभी साथियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
*नाला विधानसभा मॉडल विधान सभा की ओर अग्रसर।*
कुणाल कंचन ने कहा कि नाला क्षेत्र सहित पूरे राज्य में हो रहे बेहतर विकास कार्य से पूरे राज्य की जनता प्रभावित है *मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन* के नेतृत्व में हो रहे बेहतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन झामुमो परिवार काफी बड़ा और मजबूत हो रहा है। पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत बन रही है। उन्होंने कहा कि नाला क्षेत्र में माननीय विधायक *श्री रवीन्द्र नाथ महतो* जी के प्रयास से हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्य एवं पूरे राज्य में महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों का ध्यान में रखकर चलाई जा रही जन-उपयोगी योजनाओं से पूरे राज्य के लोग प्रभावित है। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों से अपने राज्य में पुन: हेमंत सोरेन की नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।