Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमारी सरकार ने मुखिया को सम्मान देने का किया काम, मुखिया के निधन के बाद उनके आश्रितों को मिलेगा ₹5 लाख का सहायता राशि: डॉ इरफान अंसारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    हमारी सरकार ने मुखिया को सम्मान देने का किया काम, मुखिया के निधन के बाद उनके आश्रितों को मिलेगा ₹5 लाख का सहायता राशि: डॉ इरफान अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हमारी सरकार ने मुखिया को सम्मान देने का किया काम, मुखिया के निधन के बाद उनके आश्रितों को मिलेगा ₹5 लाख का सहायता राशि: डॉ इरफान अंसारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आदिवासी बहुल क्षेत्र में विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए फूलजोड़ी से हरचंदडीह तक की 4 किलोमीटर लंबी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीणों की प्रमुख मांग रही है, जो अब साकार हो रही है। मंत्री जी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी।

    मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा, “मैंने मंत्री बनने से पहले भी इस सड़क के निर्माण की कोशिशें की थीं, लेकिन अब इसे पूरा करने में सक्षम हूं। मेरा उद्देश्य हमारे आदिवासी भाइयों और बहनों को मुख्य धारा से जोड़ना है।” उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से बड़ी गाड़ियों के आवागमन से उत्पन्न समस्याओं का समाधान हो जाएगा और क्षेत्र के लोग आसानी से यातायात कर सकेंगे।

    इसके साथ ही, मंत्री ने यह भी घोषणा की कि फूलजोड़ी और हरचंदडीह के बीच स्थित गोलपहाड़ी और भंडारों के बीच पुल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय यह मांग अनदेखी की गई थी, लेकिन अब इसे मंजूरी मिल गई है।

    मंत्री जी ने आगे कहा कि उनकी सरकार आदिवासी समाज के साथ सम्मान और विकास की नीति पर काम कर रही है। मुखिया संघ की मांगों को भी इनकी सरकार ने पूरा करने का काम किया। अब मुखिया के निधन के बाद उनके आश्रितों को ₹5 लाख का सहायता राशि दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि मुखिया को गांव में सम्मान मिलना चाहिए।

    मंत्री जी ने “मैया सम्मान योजना” के तहत 21 साल की महिलाओं की आयु सीमा को घटाकर 18 साल करने के सरकार के निर्णय की भी सराहना की, जिससे अब अधिक महिलाओं को सम्मान राशि का लाभ मिल रहा है। सरकार का एकमात्र उद्देश्य है की कैसे ज्यादा से ज्यादा हमारे लोगों को लाभ मिल सके।

    डॉ. अंसारी ने जनता से एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देने की अपील की और आजसू पार्टी से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि वे आदिवासियों के अधिकारों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

    मौके पर मुखिया रबोनी मरांडी जीतलाल हेंब्रम राजेंद्र मुर्मू जीतलाल मुर्मू होपना मुर्मू अरुण मुर्मू बाजून टुडू अष्टमी हांसदा रविलाल हेंब्रम मनौदी हेंब्रम मंगली मुर्मू सोमालाल मुर्मू उज्जवल मंडल सुखदेव मुर्मु बीरबल अंसारी सफाउल अंसारी विनोद छतरी जलाल अंसारी चिरागुद्दीन अंसारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article16 सितंबर 2024 सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी
    Next Article स्वच्छ वायु दिवस 2024 पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    March 15, 2026

    तिरंगा यात्रा को लेकर गम्हरिया में नमन संस्था की बैठक आयोजित 

    March 15, 2026

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    तिरंगा यात्रा को लेकर गम्हरिया में नमन संस्था की बैठक आयोजित 

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    खाकी वर्दी का संघर्ष: पुलिसकर्मियों की पीड़ा को समझें

    अभिनव सिंह का ‘फेक दबदबा’: पुलिस के घेरे में खुला राज

    अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’: खड़ीबोली के प्रथम महाकाव्यकार

    ट्रंप के दावे और भारत-अमेरिका संबंध: एक कूटनीतिक विश्लेषण

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व संपन्न, ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूतियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.