Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाईओवर का डिज़ाइन यातायात कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए किया गया है: बन्ना गुप्ता
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो फ्लाईओवर का डिज़ाइन यातायात कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए किया गया है: बन्ना गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो फ्लाईओवर का डिज़ाइन
    यातायात कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए किया गया है: बन्ना गुप्ता

    *मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया विपक्ष को निशाने पर*

    *पियर संख्या 30 के नींव कार्य का शुभारंभ*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक श्री बन्ना गुप्ता ने आज मानगो और जमशेदपुर की जनता से किया गया वायदा पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पियर संख्या 30 के नींव कार्य का शुभारंभ पूर्ण वैदिक विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ किया!

    शुभारंभ करने के बाद आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो फ्लाईओवर को जमशेदपुर में यातायात की भीड़ को कम करने और कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

    इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं:
    • 2.8 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर
    • चार-लेन और दो-लेन खंड
    • प्रमुख सड़कों के लिए रैंप कनेक्शन
    • स्वर्णरेखा नदी पर एक ओवरब्रिज
    • आधुनिक निर्माण तकनीक और सामग्री
    • अनुमानित लागत रु. 252 करोड़
    जो प्रथम चरण के निर्माण के लिए हैं जबकि इस पूरी परियोजना के लिए मंत्रीपरिषद ने 461 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी हैं
    • 18 महीना की पूर्ण समयसीमा

    एक बार पूरा होने पर मानगो फ्लाईओवर से मरीनड्राइव,डिमना,आज़ाद बस्ती,साकची,भुइयाडीह और बिस्टुपुर के निवासियों को काफी लाभ होगा। इससे यात्रा का समय, ईंधन की खपत और वायु प्रदूषण कम हो जाएगा, जिससे यात्रा अधिक सुलभ और आनंददायक हो जाएगी।

    उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण के लिए बाधक बने राजनीति व्यक्तियों को निशाना साधते हुए कहा कि उनलोगो ने हर प्रयास किया कि मानगो की जनता को इस सुविधा का लाभ न मिले, पत्र लिखकर, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फ्लाईओवर निर्माण का मजाक उड़ाया, इस योजना को रोकने का हर संभव प्रयास किया लेकिन जनता की जीत हुई और आज नींव निर्माण का कार्य प्रगति पर हैं!

    उन्होंने विपक्ष के कुछ छूट भइये नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी के तीन मुख्यमंत्री रहें, कई मंत्री रहें, विधायक रहें उन्होंने आज तक एमजीएम अस्पताल को सुधारने के लिए कोई पहल क्यों नहीं की?जाम मुक्त जमशेदपुर बनाने के लिए क्या कदम उठाया तीनों मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में?विपक्ष के शासनकाल में अपराधी घटनाओं में वृद्धि हो रही थी, हमारे कार्यकाल में अपराधी जेल में बंद हैं, जल्द ही शहर में टाटा स्टील के सहयोग से 200 सीसीटीवी कैमरे लग रहें हैं जो एक अत्याधुनिक क्राइम कण्ट्रोल रूम के साथ कनेक्ट रहेंगे और पूरे शहर पर नजर रखा जायेगा!

    *उन्होंने उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में एक तरफ फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू हुआ, दूसरी तरफ साकची स्थित एमजीएम अस्पताल नए सिरे से बन रहा हैं, एक तरफ विश्वस्तरीय अंतर्राजय स्तर का बस स्टेण्ड बनने की प्रक्रिया प्रगति पर हैं दूसरी तरफ 100 बेड का सीसीयू अस्पताल निर्माणाधीन हैं*

    इस अवसर पर आरसीडी के दीपक सहाय, बम सिंह, टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के अमित सिंह, मानगो नगर निगम के उप प्रशासक रंजीत लोहरा, परितोष सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, गुड्डू गुप्ता, अजय मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, नितेश मित्तल, पप्पू सिंह उज्जैन, माजिद अख्तर, बिलाल गुफरान, संजय तिवारी, मनोज झा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या स्टेशन रोड की जर्जर सड़क से होगा PM मोदी का स्वागत? भाजपा के इस सवाल पर रेलवे DRM ने जारी किये आदेश
    Next Article सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्षता में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान हेतू प्रशिक्षण

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.