Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया गया शिविर; लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया गया शिविर; लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया गया शिविर; लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत आज दिनांक 03.09.2024 को जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जामताड़ा सदर प्रखंड के चंद्रदीपा एवं बेवा, नारायणपुर के बंदरचुआ एवं रुपडीह, करमाटांड़ के बरमुंडी, नाला के गेडिया एवं मडालो, कुंडहित के बागडेहरी एवं फतेहपुर के बिंदापाथर पंचायत अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में लोगों के कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों में नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। वहीं वरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधिगण के द्वारा सभी स्टॉल का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी ली गई। इस क्रम में उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने फतेहपुर प्रखंड के बिंदापाथर पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को पूछा एवं त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया साथ ही स्टॉल में कर्मियों द्वारा लिए जा रहे आवेदन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण किया।

    वहीं आयोजित शिविरों में कार्यक्रम के दौरान वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कैंप में मौजूद कई योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। परिसंपत्ति वितरण के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति, स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल वितरण सहित धोती, साड़ी, कंबल आदि का वितरण किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिविरों में बिरसा सिंचाई कूप योजना, सावित्री बाई फुले योजना, केसीसी, सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, पशुधन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं ऑन द स्पॉट समाधान मिलने पर लाभुकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को शिकारीपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.