Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को बर्मामाइंस के देवस्थान में होगी आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को बर्मामाइंस के देवस्थान में होगी आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को बर्मामाइंस के देवस्थान में होगी आयोजित, बैठक की सफलता को लेकर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने ली तैयारी बैठक, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, अर्जुन मुंडा, आदित्य साहू, विद्युत महतो, चंपाई सोरेन व अन्य नेतागण होंगे शामिल, भाजपा की तैयारी हुई पूरी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने और चुनावी रणनीति तय करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को बर्मामाइंस स्थित देवस्थान में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने हेतु शनिवार को जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की बैठक में कार्यक्रम की सफलता और रणनीति तय करने के उद्देश्य से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कार्यक्रम की सफलता और भव्यता हेतु कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बैठक पूर्ण रूप से संगठनात्मक होगी। जिसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, छत्तीसगढ़ की विधायक और जिला प्रवासी भावना बोहरा, जिला प्रभारी सह विधायक डॉ जीतु चरण राम व अन्य वरीय नेतागण मुख्यरूप से शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीतियों, संगठनात्मक मजबूती, और पार्टी की आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से जुट गए हैं। पार्टी का उद्देश्य आगामी चुनाव में एक बार फिर से विजय प्राप्त करना है, और इस बैठक के माध्यम से चुनावी तैयारियों व रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर की यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भी भरने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिप सदस्यगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, विधानसभा के प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला कार्यसमिति सदस्यगण, मंडल के प्रवासी और प्रभारी के साथ जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के विभिन्न मंडलों के सम्मानित अध्यक्षगण एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

    बैठक में भाग लेने शहर पहुंची जिला प्रवासी का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत: छत्तीसगढ़ राज्य के पंडरिया विधानसभा की विधायक एवं जमशेदपुर महानगर की प्रवासी के रूप में बैठक में भाग लेने शहर पहुंची भावना बोहरा का जमशेदपुर महानगर के द्वारा स्वागत किया गया। शनिवार को उनके आगमन पर साकची जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकारियों के संग अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विस्तारपूर्वक संगठनात्मक चर्चा की। इससे पहले, उन्होंने पारडीह स्थित काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

    बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, राजीव कुमार सिंह, रेणु शर्मा, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, मंत्री मनोज राम, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, शांति देवी, मिली दास, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, सह कार्यालय मंत्री: संजीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, सोशल मीडिया संयोजक ज्ञान प्रकाश,सह सोशल मीडिया संयोजक अमित सिंह परमार, कौस्तव रॉय, आईटी संयोजक बिनोद सिंह, उज्जवल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधमकी दिलवाने वाला आज गिड़गिड़ा रहा है: कुलविंदर
    Next Article भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से बने नए राशन कार्ड का वितरण

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.