Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धमकी दिलवाने वाला आज गिड़गिड़ा रहा है: कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    धमकी दिलवाने वाला आज गिड़गिड़ा रहा है: कुलविंदर

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धमकी दिलवाने वाला आज गिड़गिड़ा रहा है: कुलविंदर
    शैलेंद्र सिंह के सीडीआर की जांच करें पुलिस प्रशासन
    जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (2022- 2025 ) के प्रधान कुलविंदर सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से विरोधियों को धमकी दिलवाने वाला सरदार शैलेंद्र सिंह अब गिड़गिड़ा रहा है।
    गुरुद्वारा राजनीति में उसने अपने पुराने कांग्रेस की राजनीति वाला फार्मूला अपना रखा है कि विरोधियों को धमकी दिलवाओ और डराओ। पहले अपने चाचा के नाम से डरा कर दबाव बनाता रहा।
    फिर सरदार गुरमुख सिंह मुखे के नाम पर विरोधियों को धमकाता रहा। धमकाने और डराने का काम अभी भी उसने नहीं छोड़ा है, अब वह ईस्ट प्लांट बस्ती और मानगो के व्यक्ति का नाम लेता है।
    पूरे जमशेदपुर के गुरुद्वारों की राजनीति को इसने खराब कर दिया और हर गुरुद्वारा में इसने दो गुट बनवा रखे हैं।
    सेंट्रल कमेटी की पहली बैठक में उसके मनपसंद ऑडिटर का चयन नहीं होने दिया तो बारीडीह कमेटी के पीछे पड़ गया। फुट डलवाना, कान भरना, साजिश रचना, यही उसका काम है। इस शैलेंद्र सिंह के दबाव में आकर बारीडीह कमेटी का खेल हुआ और मुझ पर तीन बार सेंट्रल कमेटी के दफ्तर पर हमला हुआ।
    शैलेंद्र सिंह वह दिन भी याद करें जब गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर साजिश रच कर गुरमुख सिंह से मुझ पर हमला करवाया था। सरदार भगवान सिंह भी उस समय गुरमुख सिंह के टीम में थे।
    आज सिख राजनीति में दोनों के रास्ते अलग हैं और अब एक दूसरे को मात देने के लिए अंगरक्षक पाने के लिए धमकी और साजिश का खेल खेल रहे हैं।
    कुलविंदर सिंह ने जिला एसएसपी कौशल किशोर से अनुरोध किया है कि सरदार शैलेंद्र सिंह का पिछले दो महीने का सीडीआर देख लें तो सारा सच सामने आ जाएगा। पंचायती के नाम पर कमजोर पक्ष को धमकाना और दबाना उसकी आदत में शामिल है। इसी दबाव का नतीजा है कि जुगसलाई फाटक में एक सिख ने आत्महत्या कर ली। सारा सिख समाज उसे घटना को जानता है लेकिन समाज की बदनामी ना हो, लोग चुप रह गए और मामला दब गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभिन्न राजनीतिक दल छोड़कर विधानसभा अध्यक्ष के मौजूदगी में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को बर्मामाइंस के देवस्थान में होगी आयोजित

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.