Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एडवोकेट प्रवीण दुबे मौत प्रकरण की गहन अनुसंधान की मांग उठी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एडवोकेट प्रवीण दुबे मौत प्रकरण की गहन अनुसंधान की मांग उठी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एडवोकेट प्रवीण दुबे मौत प्रकरण की गहन अनुसंधान की मांग उठी
    जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला
    जमशेदपुर। जमशेदपुर के युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की राजस्थान जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र के एक होटल में हादसे में हुई मौत प्रकरण की गहन जांच की मांग पर जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मिला। उनसे मिलकर वकीलों की चिंता से अवगत कराया तथा गहन अनुसंधान पर बल दिया। एसपी से आग्रह किया गया कि वह जयपुर के पुलिस कमिश्नर से व्यक्तिगत रूप से संपर्क बनाकर इस मामले की गहन जांच का अनुरोध करें। बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए पत्र में साफ कहा गया है कि प्रवीण दुबे शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। उनकी अचानक मौत से यह संदेह होना स्वाभाविक है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि हत्या किए जाने की सम्भावना है। परिजन भी इसी तरह का अंदेशा जता रहे हैं। ऐसे में गहन जांच की जरूरत है।
    एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल में शामिल बार के अध्यक्ष अधिवक्ता रथिन्द्र नाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, अधिवक्ता अर्जुन सिंह, मृतक प्रवीण दुबे के सीनियर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, विनीता मिश्रा को आश्वस्त किया कि वह कमिश्नर से संपर्क बनाकर उनसे गहन जांच का अनुरोध करेंगे। अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी जूनियर अधिवक्ता सुजाता कुमारी एवं परिजन जयपुर पहुंच गए हैं और चित्रकूट थाना के संपर्क में है।
    अध्यक्ष आरएन दास के अनुसार इसकी प्रति पुलिस महानिदेशक, झारखंड, चेयरमैन झारखंड
    बार काउंसिल एवं चेयरमैन राजस्थान बार काउंसिल को भी भेजी गई है।
    वही अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि यदि अनुसंधान सही नहीं रहा तो सीबीआई जांच से कम पर वकील समुदाय स्वीकार नहीं करेगा।
    इससे पहले अधिवक्ताओं ने कामकाज से खुद को अलग रखा और बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।
    संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार, कोषाध्यक्ष जेपी भगत, सहायक कोषाध्यक्ष पुष्पा सिंह, आलोक कुमार सिंह, रवि ठाकुर, अभय कुमार सिंह ,गौरव पाठक, लूसी कच्छप आदि कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही अक्षय झा कुलविंदर सिंह एवं अधिवक्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहारी विरोधी चंपई भाजपा का सिरमौर : सागर तिवारी
    Next Article झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने को अवसरवादिता की पराकाष्ठा बताया

    Related Posts

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.