Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब कमेटी चुनाव का मार्ग प्रशस्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब कमेटी चुनाव का मार्ग प्रशस्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब कमेटी चुनाव का मार्ग प्रशस्त
    पटना हाई कोर्ट का आदेश, 15 को होगी बैठक
    डीसी, एसएसपी के साथ होगी बैठक
    जमशेदपुर। गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पटना हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी पक्षों को बैठकर इस मामले का हल करने का आदेश जारी किया है।
    15 सितंबर को बैठक होगी और उस बैठक में पटना के जिला मजिस्ट्रेट, वरीय पुलिस अधीक्षक, एसडीओ, बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सचिव शामिल होंगे।
    उस बैठक में ही चुनाव की प्रक्रिया तथा तिथि तय करने को अंतिम रूप दिया जाएगा। इधर इस फैसले से महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह को बड़ी राहत मिली है। प्रधान जगजोत सिंह सोही, पूर्व महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह को भारी झटका लगा है। सरदार जगजोत सिंह सोही गुट येन केन प्रकारेण महासचिव इंद्रजीत सिंह को कमेटी से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए जुटा हुआ था और आपातकालीन बैठक बुलाने का दबाव बना रखा था।
    पिछले वर्ष 17 जुलाई को ही कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और चुनाव प्रक्रिया पिछले साल जनवरी माह से शुरू हो गई थी।
    लेकिन दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन को लेकर पूर्व महासचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह उर्फ महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन कानूनी दांव पर दांव चलने लगे। महेंद्र पाल सिंह और जगजोत सिंह सोही की पूरी कोशिश रही कि निर्वाचन क्षेत्र का परिसीमन कर किसी तरह से सरदार इंद्रजीत सिंह को हासिये पर डाल दिया जाए। यदि परिसीमन करने में संविधान आड़े आता है तो दक्षिण बिहार अर्थात झारखंड से ही इंद्रजीत सिंह का विकल्प खड़ा कर दिया जाए। इसमें जमशेदपुर से उन्हें पूरी मदद इंद्रजीत सिंह के विरोधी छद्म रूप से कर रहे हैं।
    18 जुलाई 2023 को महेंद्र पाल सिंह पटना हाई कोर्ट की शरण में गए और वरीय अधिवक्ता आलोक कुमार राही द्वारा दायर याचिका सीडब्लूजेसी 10393/2023 गत वर्ष 25 जुलाई को स्वीकार कर ली गई।
    इसमें महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव एवं सलाहकार को प्रतिवादी बनाया गया।
    सरदार इंद्रजीत सिंह का पक्ष वरीय अधिवक्ता मुकेश कुमार ठाकुर एवं उनकी टीम ने रखा। प्रतिवादी पक्ष से अधिवक्ता विंध्याचल राय, अधिवक्ता शुभम सौरव, अधिवक्ता तनवीर अहमद, अधिवक्ता संजय सिंह, अधिवक्ता मोहम्मद फैसल करीम ने भी पक्ष रखा।
    सभी पक्षों को सुनने के बाद पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति न्यायाधीश राजीव राय के न्यायालय ने मंगलवार को आदेश जारी किया कि 15 सितंबर को बैठक होगी और उस बैठक में सभी पक्ष उपस्थित होंगे तथा जिला मजिस्ट्रेट, वरीय पुलिस अधीक्षक एसडीओ तथा अन्य शामिल होंगे और चुनाव की प्रक्रिया तथा तिथि तय कर दी जाए। इसके साथ ही सुनवाई के लिए अगली तिथि भी मुकर्रर कर दी गई है।
    इस फैसले पर राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक कुलविंदर सिंह ने स्वागत करते हुए न्यायालय को धन्यवाद दिया है। उनके अनुसार न्याय की जीत हुई है और उत्तर प्रदेश, बिहार – झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब के सिख संगत का न्यायपालिका के प्रति भरोसा बढ़ा है। तख्त में चुनाव को लंबे समय तक टालकर स्वार्थ सिद्ध करने का पुराना इतिहास रहा है और इसकी पुनरावृत्ति को न्यायालय ने रोक दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजसेवी शिव शंकर सिंह के पहल पर बजरंगनगर वासियों को मिला कचरे से निजात
    Next Article चंपई सोरेन के भाजपा में आने की खबर से प्रदेश भाजपा में हड़कंप!

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.