Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम हेमंत सोरेन के गम्हरिया में आयोजित कार्यक्रम को सफल करने जुटे कोल्हान के झामुमो विधायक और मंत्री, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन के गम्हरिया में आयोजित कार्यक्रम को सफल करने जुटे कोल्हान के झामुमो विधायक और मंत्री, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम हेमंत सोरेन के गम्हरिया में आयोजित कार्यक्रम को सफल करने जुटे कोल्हान के झामुमो विधायक और मंत्री, कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।
    कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के गढ़ सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया में सीएम हेमंत सोरेन के 28 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम की धमक बढ़ाने कोल्हान के पार्टी के नेता, विधायको और मंत्रियों ने कमर कस लिया है। इसी क्रम में राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ ने कोल्हान के सभी विधायकों के साथ मंगलवार को गम्हरिया के रपचा फुटबॉल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का उन्होंने जायजा लिया। निरीक्षण के पश्चात गम्हरिया के रामचंद्रपुर स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस में झामुमो के विधायक और मंत्रियों ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन की रणनीति तैयार की। विदित है कि गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रपचा फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में शामिल होंगे। वहां मुख्यमंत्री कोल्हान प्रमंडल की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1 हज़ार सहायता राशि भेजने का शुभारंभ करेंगे। चंपाई के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को हिट करने की जिम्मेदारी सीएम हेमंत सोरेन ने कोल्हान के विधायको, सांसद और मंत्रियों को दी है। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सुखराम उरांव, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार ,विधायक निरल पूर्ति, विधायक सविता महतो आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा सांसद कंगना रनौत के किसान विरोधी बयान की निंदा
    Next Article झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की पहल में विधायक अंबा प्रसाद की अगुवाई

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.