Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग मैच का हुआ उद्घाटन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग मैच का हुआ उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग मैच का हुआ उद्घाटन

    इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट जमशेदपुर झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में समारोह पूर्वक उद्घाटन के साथ ही आज दिनांक 17 मई 2023 दिन बुधवार को संध्या 4:00 से जमशेदपुर के तीनप्लेट स्थित तीनप्लेट स्पोर्ट्स कंपलेक्स में पहली बार (चार दिवसीय) 17 मई से 20 मई 2023 तक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेत्रहीन पुरुषों की 7 वीं और 3 री नेत्रहीन महिलाओं के फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 का शुभारंभ हुआ ।मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम गोडबोले हेड ऑपरेशन मार्केटिंग जेएफसी झारखंड ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर विधिवत टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों सतनाम कौर कपिला प्रेसिडेंट रोटरी क्लब ऑफ झारखंड अरशद हुसैन ग्रास रूट कोच ऑफिसर सीएसआर एम राहुल राज ग्रास रूट कोच झारखंड, यूसीआईएल एडिशनल मैनेजर पर्सनल तपा धीर भट्टाचार्य श्रीमती हेमलता पी शिरोडकर श्री गाजिया हादसा श्री बालाकृष्ण सुनील जेमात्सू मुख्य प्रशासक एवं ऑब्जर्वर आई बीएफएफ मिश्राने देश के 4 जोन (क्षेत्रों) से आए हुए 15 राज्यों कि टीमें जिनमें मेजबान झारखंड ,पश्चिम बंगाल , उत्तराखंड , तेलंगाना, मेघालय , उड़ीसा , अरुणाचल प्रदेश , केरला , तमिलनाडु , दिल्ली , गुजरात , नागालैंड , अरुणाचल प्रदेश मध्य प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों जिनमें महिला वर्ग में 12 और पुरुषों वर्ग में 12 नेत्रहीन फुटबॉल टीमों के खिलाड़ी , टीम प्रबंधक , टीम प्रशिक्षकों , भारतीय नेत्रहीन फुटबॉल फेडरेशन के शीर्ष अधिकारियों पर्यवेक्षकों ,निर्णयकों और मेजबान आयोजन समिति के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया । इस दौरान राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल खिलाड़ियों से भी विशेष रूप से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया एवं उनके हालचाल जाना, उनके प्रदर्शन से वे काफी अभिभूत हुई । उन्होंने अपने आशीर्वचन में सफल आयोजन के लिए आयोजकों सभी राज्यों से आए महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों एवं सहयोगियों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दिया साथ ही विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय नेत्रहीन महिला फुटबॉल टीम के चयन एवं एशिया कप हेतु भारतीय पुरुषों के नेत्रहीन फुटबॉल टीम के भी चयन एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए मंगल कामना किया। उन्होंने कहा यह आयोजन राज्य और जिला के लिए खुशी का विषय है जबकि हमारे बीच विश्व स्तर के भारतीय महिला एवं पुरुष नेत्रहीन खिलाड़ी के खेल कौशल को देखने का मौका मिल रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए अपनी शुभेच्छा दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर के शीर्ष पदाधिकारी गण, यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया यूनिट 2 के पदाधिकारी गण, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चेयर पर्सन पूर्वी घोष, एवं अन्य पदाधिकारी गण, समाजसेवी शेखर डे उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष जे बेहरा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वागत संबोधन दिया वहीं दूसरी ओर आईबीएफएफ के शीर्ष पदाधिकारी सह पर्यवेक्षक सुनील जे मैथ्यू ने भारतीय नेत्रहीन फुटबॉल फेडरेशन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया आयोजन समिति के सचिव राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया मंच का संचालन श्याम कुमार शर्मा एवं शंभू मुखी ने किया । उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विजय मोहन सिंह, धीरज कुमार शर्मा, डब्ल्यू रहमान ,सुबोध चंद्र चटर्जी, राकेश उंराव, एम अरशद, नरेश कुमार , उपेंद्र बानरा, गोमिया सुंडी , संतोष कुमार, नीलू संवैया , सोनी बानरा, देवकी सामड, के गोपाल राव , शिवा राजू ,प्रेम आनंद सामड, शंभू मुखी डूंगरी, सिद्धू सिद्धू सोय , गणेश राम , रेंगो सुंडी, कोंडया पूर्ति, रमेश चंद्र सुंडीएवं आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
    आज उद्घाटन के उपरांत का पहला मैच पुरुष वर्ग में उत्तराखंड बनाम तमिलनाडु के बीच खेला जाना है। इसके अलावा आज संध्या महिला वर्ग में 3 और पुरुष वर्ग में तीन मैच खेले जाएंगे इस टूर्नामेंट में 3 चरणों में प्रतियोगिता के मैच खेले जाने हैं । पहला राउंड लीग मैच का होगा जबकि दूसरा और तीसरा राउंड नाक आउट होगा जबकि दूसरे चक्र में महिला और पुरुष वर्ग में कुल 4-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल का मैच खेला जाएगा। अंतिम व चौथे दिन पुरुष और महिला वर्ग के दो फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
    आज पहले दिन के बीच मैच के पुरुष वर्ग के पहले मैच में उत्तराखंड में तमिलनाडु को तीन गोल से पराजित किया। गोल करने वाले खिलाड़ी का नाम- शिवम सिंह तुषार नेगी और साहिल।
    आज का टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला महिला वर्ग के उत्तराखंड और उड़ीसा के बीच खेला गया परिणाम उत्तराखंड की टीम ने उड़ीसा को 2 गोल से पराजित किया। गोल करने वाले खिलाड़ी का नाम-अक्षरा कुमारी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनो हेल्थ विदाउट मेंटल हेल्थ, आज मानसिक स्वास्थ्य समस्या बन रही बड़ी चुनौती, जागरूकता ही बचाव: कुणाल षाड़ंगी
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.