Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनसीबी और जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई में अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य के घर से मिली पिस्टल और 12.80 लाख रुपये
    Breaking News Headlines अपराध जामताड़ा झारखंड

    एनसीबी और जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई में अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य के घर से मिली पिस्टल और 12.80 लाख रुपये

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनसीबी और जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई में अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य के घर से मिली पिस्टल और 12.80 लाख रुपये
    गांजा तस्करी के मामले में एनसीबी गुवाहाटी की टीम की दस्तक जामताड़ा में पड़ी। जहां एनसीबी और जामताड़ा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य कालीपदो भंडारी के घर से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नगदी, पिस्टल, जिंदा कारतूस, और एयर गन बरामद किया गया है। यह मामला इंटरनेशनल नेक्सस से जुड़ा हुआ मालूम पड़ता है। पूरे मामले का खुलासा एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

    एसपी नैथानी ने बताया कि गुवाहाटी में 1008 किलो गांजा तस्करी करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी निशानदेही पर एनसीबी की टीम जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र के सूर्यपानी गांव के कालीपदो भंडारी की तलाश में पहुंची थी। एनसीबी की टीम ने जामताड़ा एसपी से संपर्क किया। उसके बाद नाल एसडीपीओ और नाला थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम गठित कर कालीपदो भंडारी के घर छापेमारी की गई। जहां से 7.6 एमएम की पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस 5.5 एमएम का एक एयर गन तथा 12 लाख 80 हजार रुपए नगद बरामद किया गया है। पुलिस की भनक लगते ही कालीपदो भंडारी मौके से फरार हो गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में छापेमारी लगातार जारी है। इतने बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी से इस बात की संभावना है कि यह इंटरनेशनल नेक्सस से जुड़ा हुआ मामला हो सकता है। क्योंकि यह मात्रा कमर्शियल है। संयुक्त रूप से इस पर जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और किन-किन राज्यों में इसको खपाने की तैयारी थी। वहीं कालीपदो भंडारी के नेटवर्क को भी पुलिस खंगालने में जुट गई है। साथ हीं उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में जो भी पुलिस की टीम शामिल थी उन्हें पुरस्कृत करने के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।
    अनिमेष नैथानी, एसपी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशोरूम गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा बारीडीह का आलोक कुमार शर्मा और बांका वीर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में जमशेदपुर महानगर के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.