Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर के निबंधन रद्द करने के अनुशंसा को सरकार ने किया खारिज, सूर्य मंदिर समिति ने निर्णय का किया स्वागत, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा- षड्यंत्र कर सूर्य मंदिर की प्रतिष्ठा को धूमिल और बदनाम करने वालों की साजिश हुई धराशायी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर के निबंधन रद्द करने के अनुशंसा को सरकार ने किया खारिज, सूर्य मंदिर समिति ने निर्णय का किया स्वागत, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा- षड्यंत्र कर सूर्य मंदिर की प्रतिष्ठा को धूमिल और बदनाम करने वालों की साजिश हुई धराशायी

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर के निबंधन रद्द करने के अनुशंसा को सरकार ने किया खारिज, सूर्य मंदिर समिति ने निर्णय का किया स्वागत, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा- षड्यंत्र कर सूर्य मंदिर की प्रतिष्ठा को धूमिल और बदनाम करने वालों की साजिश हुई धराशायी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत सूर्य मंदिर का रखरखाव एवं संचालन करने वाली सूर्य मंदिर समिति के निबंधन रद्द करने की उपायुक्त की अनुशंसा को झारखंड सरकार के निबंधन महाप्रबंधक द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने आरोप में कोई सत्यता ना होने के कारण खारिज कर दिया। निबंधन महाप्रबंधक की ओर से पिछले दिनों इसपर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गयी है जिसमें कहा गया है कि सूर्य मंदिर के निबंधन संख्या को रद्द करने का कोई ऐसा मामला नहीं बनता है। इस फैसले पर जहां सूर्य मंदिर के सदस्यों में हर्ष है तो वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत बताया है। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सूर्य मंदिर और मंदिर समिति को अनावश्यक रूप से तंग करने का प्रयास किया गया। सूर्य मंदिर समिति पर बेबुनियाद और तथ्यहीन आरोप लगाकर इसे बदनाम करने और इसकी पवित्रता और प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश की गई। जमशेदपुर पुर्वी के निर्दलीय विधायक ने अपनी राजनीतिक पावर और पद का दुरुपयोग करते हुए दवाब बनाकर झूठी रिपोर्ट के माध्यम से सूर्य मंदिर समिति के निबंधन को रद्द करने की अनुशंसा कराई। परंतु झारखंड सरकार के निबंधन प्रबंधन विभाग की ओर से जमा की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में वास्तविकता सामने आने से षडयंत्र करने वालों की मानसिकता धराशायी हो गयी है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति बिना किसी विवाद के पिछले कई दशकों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करती आ रही है, लेकिन कुछ लोग सूर्य मंदिर के सौंदर्य और इसकी पवित्रता को नष्ट करने की साजिश लगातर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति को भगवान भास्कर और प्रभु श्रीराम पर अगाध आस्था है, ऐसे धर्मविरोधी मानसिकता वाले लोग हर बार मुंह की खानी पड़ेगी।

    वहीं, सूर्य मंदिर के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि निर्णय से झूठ और षड़यंत्र का पर्दाफाश हुआ है। चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि निर्दलीय विधायक के द्वारा सूर्य मंदिर समिति और उसके आयोजन में बार-बार किसी न किसी माध्यम से व्यवधान उतपन्न करने की कोशिश की गई। निर्दलीय विधायक ने मुझपर और मंदिर समिति के पदाधिकारी पर जमीन छेंकने और पैसे वसूलने की बात कहकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की। आज उन सब सवालों का उनके ही समर्थित सरकार ने जवाब देकर खामोश कर दिया। चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि विधायक सरयू राय की कार्यशैली हमेशा आधारहीन आरोप लगाकर सुर्खियों में बने रहने की रही है। विधायक सरयू राय ने सूर्य मंदिर की सुंदरता को नष्ट करने और पवित्रता को भंग करने की लगातार साजिश की। परंतु हमें भगवान भास्कर और प्रभु श्रीराम जी पर पूरा भरोसा था, ऐसे षड्यंत्रकारी और झूठे आरोप लगाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने वालों को यह करारा जवाब है। चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति ने हमेशा नियम और कानून को दृष्टिगत रखते हुए कार्य किया है। सूर्य मंदिर समिति धर्म, संस्कृति संरक्षण और विश्व कल्याण के लिए धार्मिक एवं सामाजिक स्तर पर निरंतर कार्य करती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन गंभीर
    Next Article आनंद मार्ग के 112 वा रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त दान 100 पौधों दान

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.