Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तोड़ फोड़ की राजनीति में विश्वास करती है बीजेपी – डॉ. अजय कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    तोड़ फोड़ की राजनीति में विश्वास करती है बीजेपी – डॉ. अजय कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2024Updated:August 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तोड़ फोड़ की राजनीति में विश्वास करती है बीजेपी – डॉ. अजय कुमार

    लोकसभा में करारी हार के बाद घबराहट में है भाजपा, इंडिया गठबंधन को नहीं होगा नुकसान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबर पर सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने कहा कि भाजपा हमेशा तोड़ फोड़ की राजनीति करती है. यही उनका चरित्र है. महाराष्ट्र में भी उन्होंने तोड़ फोड़ कर सरकार बनाई. जिसको महाराष्ट्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में नकार दिया. झारखंड में आदिवासी एवं मूलवासी ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में नकार दिया, जिसके कारण भाजपा को आदिवासी बहुल पांच सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस से गीता कोड़ा और झामुमो से सीता सोरेन को पार्टी में शामिल किया, और दोनों ही चुनाव हार गई.

    चंपाई सोरेन को ट्रैप करने में सफल रही बीजेपी

    उन्होंने कहा कि भोले भाले चंपाई सोरेन को बरगलाने में बीजेपी सफल रही. बीजेपी में जाने के बाद उनकी स्थिति क्या होने वाली है इसका मुझे अंदाजा है इसलिए चंपाई सोरेन के लिए मुझे दुख है. वो अच्छे इंसान है औऱ मेरे अच्छे मित्र भी इसलिए थोड़ा ज्यादा दुख है. हालांकि उनके बीजेपी में जाने से इंडिया गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा. झारखंड की जनता सब देख समझ रही है. दरअसल लोकसभा चुनाव में आदिवासियों द्वारा नकारे जाने के कारण भाजपा में घबराहट बढ़ गई है. यही कारण है कि भाजपा जेएमएम और कांग्रेस में सेंधमारी कर इंडिया गठबंधन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है. ताकि वह जोड़ तोड़ कर सरकार बना सके. लेकिन प्रदेश की जनता को हेमंत सोरेन की सरकार पर पूरा भरोसा है. इस बार फिर झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमयूराक्षी कला मंच में राजकीय श्रावणी मेला का समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया
    Next Article रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समस्त बॉर्डर पर तैनात भाइयों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.