Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंपई बुरी तरह फस गए भाजपा के जाल में : सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चंपई बुरी तरह फस गए भाजपा के जाल में : सुधीर कुमार पप्पू

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंपई बुरी तरह फस गए भाजपा के जाल में : सुधीर कुमार पप्पू
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी के जाल में पूरी तरह फंस चुके हैं। उनका निर्णय राजनीतिक रूप से आत्मघाती सिद्ध होगा। भाजपा किसी का नहीं है जो भाजपा में गया उसका राजनीतिक कैरियर बर्बाद हो गया। भाजपा ने हेमंत सरकार को गिराने के लिए साजिश रची थी जो सफल नहीं हो सका। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी नेता डर से या पैसे के लालच में भाजपा ज्वाइन किया उसकी दुर्दशा हो गई और उसका राजनीतिक कैरियर दांव पर लग गया। चंपई सोरेन के साथ में वही होगा जो मधु कोड़ा गीता कोड़ा सीता सोरेन एवं अन्य नेताओं के साथ हुआ। सुखदेव भगत आदि नेताओं को घर वापसी करनी पड़ी। चुनाव आयोग को यह पता था कि ऑपरेशन लोटस होने वाला है इसी कारण झारखंड और महाराष्ट्र में मतदान कराने की घोषणा नहीं की गई। जहां तक चंपई सोरेन का सवाल है उनके साथ एक भी विधायक नहीं है। पप्पू ने कहा कि हेमंत सोरेन की मेहरबानी से चंपई को मुख्यमंत्री बनाया गया और उन्होंने झामुमो और पार्टी नेता के साथ विश्वासघात किया। अगर चंपई सोरेन सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते आए हैं तो उनका कोई जनाधार नहीं है बल्कि तीर धनुष चुनाव चिन्ह और झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनाधार के कारण उनकी जीत होती रही है। उनका राजनीतिक कैरियर मुश्किल भरा होगा। दूसरी तरफ सुधीर कुमार पप्पू ने कहा बंगाल में डॉक्टर के साथ जो कुछ हुआ वह निंदनीय है। मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए। एवं उच्चतम न्यायालय द्वारा संज्ञान लेना ही न्याय का प्रतीक है उनका मानना है कि बंगाल के मामले में मोदी सरकार और भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड का इतिहास जब भी लिखा जायेगा, चम्पाई सोरेन जी का नाम विभीषण के रूप में दर्ज होगा: बन्ना गुप्ता
    Next Article राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के पांचवी और अंतिम सोमवारी के जलार्पण को लेकर रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.