Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकात

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकात

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।*
    =========================
    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।* =========================
    *राज्य सरकार की ओर से आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी।*
    =========================
    *★ मुख्यमंत्री ने परिजनों को दिलाया भरोसा – दोषी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार*
    =========================
    *★ मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा – राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम की पत्नी श्रीमती जोमोती देवी, पुत्र श्री महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री सुश्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को प्रति संवेदना जतायी तथा उनका ढांढस बंधाया।

    *हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकंपा के आधार पर वर्ग 3 अथवा 4 में नियुक्ति हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इस निमित्त अधिकारियों के निर्देश दिया जा चुका है।

    *आश्रित परिवार को राज्य सरकार की ओर से लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी*

    हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के कर्तव्य के दौरान मृत्यु होने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी। *देय राशि इस प्रकार हैं* – गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या – 4179 / दिनांक 09.07.24 के आलोक में 60 लाख रुपए क्षतिपूर्ति भुगतान, एस०बी०आई० के माध्यम से किए गए पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ 50 लाख रुपए, उपादान की राशि 11 लाख 25 हजार रुपए, उपार्जित अवकाश वेतन 5 लाख 62 हजार 500 रुपए, भविष्य निधि की राशि 1 लाख रुपए , ग्रुप बीमा की राशि 37 हजार रुपए, परोपकारी कोष से आवश्यक वित्तीय सहायता 30 हजार रुपए एवं पारिवारिक पेंशन 9 हजार रुपए।

    ज्ञातव्य है कि गिरिडीह जिला के ग्राम-पिंडाटाड़, थाना-ताराटांड़ निवासी चौहान हेम्ब्रम, जो हजारीबाग जिलाबल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, कर्तव्य के दौरान विगत 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग संवेदनशीलता, तत्परता एवं समन्वय के साथ काम करें- सांसद विद्युत वरण महतो
    Next Article आक्रोश प्रदर्शन में कैंडल मार्च

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    May 28, 2026

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.