Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभागार में अध्यक्ष, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, हिदायुतल्लाह खान की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    समाहरणालय सभागार में अध्यक्ष, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, हिदायुतल्लाह खान की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभागार में अध्यक्ष, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, हिदायुतल्लाह खान की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    _राज्य/ केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को मिले; उनके हितों की रक्षा हो – हिदायतुल्लाह खान_*

    विभिन्न विभागवार संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा; दिए गए कई अहम दिशा निर्देश*_

    सरकार की प्राथमिकता है कि सभी लोगों तक समान रूप योग्यतानुसार योजनाओं का लाभ मिले

    आज दिनांक 17.08.2024 को समाहरणालय सभागार में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायुतल्लाह खान की अध्यक्षता में 06 सदस्यीय आयोग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। जिसमें अध्यक्ष के साथ आयोग के उपाध्यक्ष श्री प्रणेश सोलोमन, सदस्य‌ श्री बरकत अली, श्री एकरारुल हसन एवं श्रीमती सबिता टुडु, सफ्फार अंसारी उपस्थित थे।

    इससे पूर्व माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सभी सदस्यों को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा. प्र.से.),पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा. पु.से.), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आयोग का उद्देश्य है कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा हो सके, राज्य एवं केंद्र संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को उनकी आबादी के अनुपात में मिले, उनका समुचित विकास हो एवं समाज के मुख्यधारा में शामिल हों। इसके लिए आयोग विभिन्न जिलों का दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत हो रही है।

    वहीं बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से संबंधित विभागों में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति तथा उन योजनाओं में लाभान्वित अल्पसंख्यक लाभुकों की संख्या आदि की जानकारी ली।

    श्री खान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी लोगों तक समान रूप योग्यतानुसार योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने समीक्षा के दौरान कल्याण विभाग अंतर्गत विगत 03 वित्तीय वर्षों के दौरान किए गए कार्यों का समीक्षा किया। वहीं विगत वित्तीय वर्ष में कब्रिस्तान घेराबंदी में हो रहे अनावश्यक विलंब को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने छात्रावास, मल्टी सेक्टर डेवलपमेंट, साइकिल वितरण सहित अन्य की जानकारी ली एवं संतुष्टि जाहिर की। वहीं आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए प्रखंडवार पीडीएस दुकानदारों की सूची देने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास आदि योजनाओं में संतोषजनक उपलब्धि रहने पर प्रसन्नता जाहिर की। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान प्रतिवेदन में विसंगतियां रहने के कारण उन्होंने अद्यतन प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। उन्होंने संचालित मदरसों में स्वीकृत पदों के विरूद्ध शिक्षक नहीं रहने के कारण इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित मदरसा संचालकों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया तथा 01 माह में रिपोर्ट नही आने पर आयोग के द्वारा सुझाए गए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। वहीं उन्होंने जिले में उर्दू एवं बंगला विद्यालय के बारे में जानकारी ली तथा बंगला विद्यालय के बारे में अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी तालीम जरूरी है, जिससे वो अपने जीवन में अच्छे मुकाम को छू पाएंगे।

    इसके अलावा गृह विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर समुचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। वहीं उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को प्रखंडवार प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर निकाय, खनन, परिवहन सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए माननीय अध्यक्ष ने आवश्यक एवं उचित दिशा निदेश दिया।

    वहीं बैठक के दौरान कई विभागों द्वारा दिए गए प्रतिवेदन को पुनः अद्यतन कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिलावार भ्रमण कर आंकड़े इक्कठा किए जा रहे है, ताकि राज्यस्तर पर पुनः बैठक कर चिन्हित खामियों को दूर कर अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा करने हेतु प्रभावी कदम उठाए जा सके। वहीं कहा कि आयोग लगातार सभी जिलों में भ्रमण के दौरान जनसुनवाई भी कर रही है।

    *_प्रेस वार्ता कर माननीय अध्यक्ष ने आयोग की कार्रवाई से कराया अवगत_*

    वहीं इस दौरान आयोग के अध्यक्ष द्वारा जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्रदान की।

    बैठक के पूर्व माननीय अध्यक्ष द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के साथ जनसुनवाई किया साथ ही समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया खेल किट का वितरण
    Next Article Godda:आगामी विधानसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से कराने को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.