स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान सज धज कर तैयार; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय ने अधिकारियों के साथ देर संध्या में गांधी मैदान का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने हेतु गांधी मैदान जामताड़ा सज धज कर तैयार हो गया है, आज दिनांक 14.08.2024 को देर संध्या में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) ने गांधी मैदान जामताड़ा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उन्होंने गांधी मैदान की सभी तैयारियों को देर रात्रि तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपील किया कि राष्ट्रीय पर्व को पूरे हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन यह शपथ लें कि हमारे देश की आन बान और शान के प्रतीक अपने राष्ट्रीय ध्वज को सदैव सम्मान करेंगे तथा देश स्वतंत्रता, अखंडता एवं अस्मिता की रक्षा करेंगे।
उन्होंने आगे जिलेवासियों से अपील कर कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तिरंगा झंडा को लोग सम्मानपूर्वक फहराएं, किसी भी कीमत पर तिरंगे का अपमान न होने पाए, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा श्री दानिश हुसैन सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद थे।