Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व में जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में युवाओं का दिखा उत्साह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व में जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में युवाओं का दिखा उत्साह

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व में जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में युवाओं का दिखा उत्साह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में संयुक्त रूप से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए विशाल तिरंगा यात्रा में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत बाइक पर सवार हजारों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ होकर बिस्टुपुर, साकची बड़ा गोलचक्कर होकर आरडी टाटा गोलचक्कर के रास्ते गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। भाजपा नेताओं ने शहीद स्मारक पर अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं, यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति गीतों की धून के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। लोगों ने यात्रा का पूरे मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान लोगों में अभियान को लेकर उत्साह नजर आया। सभी नेता व कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का कार्यक्रम है। यह अभियान हमें देश की आन-बान-शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने के साथ हमारी देशभक्ति की भावना को मजबूत और जीवंत रखता है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को अपने घरों में तिरंगा लगाकर आजादी का उत्सव मनाना है और स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं का जो उत्साह सड़कों पर देखने को मिला वो अद्भुत था। कहा कि हम यह संकल्प लें कि अपने और आसपास के घरों पर पूरे सम्मान से तिरंगा फहराएंगे।

    भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लौहनगरी के सभी नौजवान, नागरिक ने जमशेदपुर को तिरंगामय बनाने का काम किया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जो आजादी के बाद जन्मी है, उसने अंग्रेजों का शासन नहीं देखा है। लेकिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सपूतों के बारे में हम सभी जानते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रत्येक बूथ पर तिरंगा पहुंचाया जा रहा है।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, संजीव सिंह, जटाशंकर पांडे,बबुआ सिंह, राजीव सिंह, पप्पू सिंह, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, प्रदीप मुखर्जी, अभिषेक आचार्य, चंदन चौबे, मिलन सिन्हा, शैलेश गुप्ता, अमिताभ सेनापति, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, अभिमन्यु सिंह, प्रकाश दुबे, सुशील पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में मनाया गया लाइब्रेरी के जनक एस एस रंगनाथन जी की जयंती
    Next Article दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.